तेजस्वी प्रकाश की माँ ने 30 मिनट में ही करण कुन्द्रा को सौंप दी थी अपनी बेटी, एक्टर ने की अपनी गर्लफ्रेंड की इस अदा की तारीफ

Karan Kundra Talk about Tejasswi Prakash: करण कुन्द्रा ने तेजस्वी प्रकाश के बारे में बात करते हुए बताया कि वह अपनी जिंदगी को लेकर बहुत सिरियस है। एक्टर ने तेजस्वी की मेहनत की भी तारीफ की। इसी के साथ करण ने यह दावा भी किया कि वह खतरों के खिलाड़ी जीतने वाली थी।

Karan Kundra Talk about Tejasswi Prakash: करण कुंद्रा ( Karan Kundra) और तेजस्वी प्रकाश ( Tejasswi Prakash) को टीवी इंडस्ट्री का सबसे प्यार कपल कहा जाता है। दोनों स्टार्स को बिग बॉस 15 के सेट पर प्यार हुआ था और पिछले 5 साल से कपल एक-दूसरे के साथ हैं। कुछ दिन पहले खबर सामने आई थी कि कपल शादी कर सकता है। हाल ही में करण कुन्द्रा भारती सिंह के साथ पॉडकास्ट में नजर आए जहां उन्होंने बताया कि तेजस्वी का और उनका रिश्ता कैसा है। करण कुंद्रा ने उस बात का भी जिक्र किया जब वह पहली बार अपनी गर्लफ्रेंड की माँ से मिले थे।

Karan Kundra Talk about Tejasswi Prakash

करण कुन्द्रा( Karan Kundra) ने जिक्र किया कि जब वह तेजस्वी की मम्मी से पहली बार मिले थे तब उनके बीच करीब आधे घंटे की बात हुई थी। उनकी माँ बहुत अच्छी हैं उन्होंने कहा कि तुम मेरी बेटी को ले जा सकते हो। वह बहुत शांत हैं। करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश की कड़ी मेहनत और लगन कीतारीफ की। उन्होंने बताया, तेजा अपने करियर के लिए बहुत मेहनत करती है, अब वह मास्टरशेफ कर रही हैं और दिसंबर के आखिर से उन्होंने शूटिंग शुरू कर दी है और तब से मैं उनसे सिर्फ़ चार बार मिला हूं। कई बार वह मेरे घर पर रुक जाती हैं। सुबह मैं उन्हें ढूंढता हूं और वह मेरे कुक के साथ कुछ बनाने में व्यस्त होती हैं। वह खतरों के खिलाड़ी जीतने वाली थीं, अगर उनकी आंख में चोट न लगी होती तो वह शो जीत जातीं।

End of Feed