Tejasswi Prakash-Karan Kundra ने घर आए दो नन्हें मेहमान, फोटो साझा कर फैंस को दी खुशखबरी

Tejasswi Prakash-Karan Kundra: तेजस्वी प्रकाश और करण कुन्द्रा ने आज अपने घर दो नन्हें मेहमानों का स्वागत किया है। बता दें कि बिग बॉस 15 के घर के अंदर रहते हुए यह जोड़ा एक-दूसरे के साथ रिलेशन में आया था और पिछले 3 साल से साथ है। आइए इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Tejasswi Prakash-Karan Kundra: तेजस्वी प्रकाश और करण कुन्द्रा का टीवी के स्ट्रॉंग कपल में से एक हैं। यह जोड़ा सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। हालांकि बीच में इस जोड़े को लेकर भी वफवाहें सामने आई थी कि इनका ब्रेकअप हो गया है। लेकिन सभी अफवाहों का खंडन करते हुए करण कुन्द्रा-तेजस्वी प्रकाश आज भी एक दूसरे के साथ मजबूती से खड़े हैं। अब इन सबके बीच आज खबर आ रही है कि इस खूबसूरत जोड़े ने अपने घर दो नन्हें मेहमानों का स्वागत किया है। आइए इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Karan and Tejasswi welcome two pets

करण कुन्द्रा ने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने परिवार में एक नए सदस्य के शामिल होने की घोषणा करते हुए दो तस्वीरें पोस्ट कीं। पहली तस्वीर में, अभिनेता एक सोफे पर बैठे हैं और पोज़ देते हुए अपने छोटे से बच्चे को गोद में पकड़े हुए हैं। फ्रेम में उनकी लेडीलव तेजस्वी और उनके पिता दूसरे कुत्ते को गोद में लिए हुए दिखाई दे रहे हैं। करण कुंद्रा जहां मैचिंग ट्राउजर के साथ ब्लैक फ्लोरल प्रिंटेड शॉर्ट में नजर आ रहे हैं, वहीं तेजस्वी बेज रंग के आउटफिट में अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेर रही थीं।

End of Feed