Kanchi Singh to enter in Anupama: राजन शाही का शो अनुपमा (Anupama) इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। टीआरपी लिस्ट में टॉप पर बने रहने वाला है शो दर्शकों के पसंदीदा सीरियल में से एक है। अभी कुछ समय पहले खबर आई थी की अनुपमा में 15 साल का लीप आने वाला है और यह इसके बाद शो की कहानी से लेकर किरदार तक बदल जाएंगे। अब एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार खबर आ रही है कि अनुपमा में जल्द ही एक नए किरदार की एंट्री होने वाली है। हालांकि अभी तक मेकर्स की तरफ से कोई जानकारी सामने नहीं आई है। आइए के नजर रिपोर्ट पर डालते हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक खबर आ रही है की अनुपमा (Anupama) सीरियल में जल्द ही कांची सिंह (Kanchi Singh) की एंट्री होने वाली है। बता दें की कांची सिंह ने ये रिश्ता क्या कहलाता है से काफी नाम कमाया है। अब उनको लेकर खबर आ रही है कि वह जल्द ही अनुपमा में धमाकेदार एंट्री लेने वाली हैं। हालांकि इससे पहले भी कांची सिंह को शो के लिए अप्रोच किया जा चुका है लेकिन तब बात नहीं बन पाई थी। अब मेकर्स कहानी के नए मोड़ के साथ कांची सिंह को शो में लेकर आने वाले हैं।
इस बीच आपको बता दें की कांची सिंह के अलावा ये रिश्ता क्या कहलाता है के अभिनेता शिवम खजूरिया को भी अनुपमा के शो के लिए अप्रोच किया गया है। शिवम खजूरिया ये रिश्ता क्या कहलाता में रोहित का किरदार निभाते थे। लेकिन कुछ ही समय में अभिनेता शो से बाहर भी हो गए थे। अब देखना है की शो में नए किरदारों की एंट्री कहानी में नए ट्विस्ट आएगा।
