कमाल आर खान के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, मनोज बाजपेयी मानहानि मामले में बड़ा अपडेट

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Mar 18, 2023, 03:10 PM IST

Kamaal R khan vs Manoj Bajpayee Defamation Case: इंदौर कोर्ट ने कमाल आर खान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। कई मीडिया रिपोर्टों की ताजा जानकारी के अनुसार, अभिनेता मनोज बाजपेयी के मानहानि मामले के जवाब में इंदौर कोर्ट ने फिल्म क्रिटिक केआरके के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।

Kamaal R Khan Arrest Warrant: कमाल आर खान अपने अपमानजनक फिल्म रिव्यूज के लिए कुख्यात हैं। उनको अक्सर सोशल मीडिया पर मशहूर हस्तियों पर कटाक्ष करते हुए देखा जाता है। पिछले साल उन्होंने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बहुमुखी अभिनेताओं में से एक, मनोज बाजपेयी पर कटाक्ष किया था और यह अभिनेता को अच्छा नहीं लगा था। मनोज बाजपेयी ने केआरके के खिलाफ इंदौर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। नवीनतम रिपोर्टों के अनुसार खुद को फिल्म क्रिटिक बताने वाले केआरके के लिए चीजों ने एक गंभीर मोड़ ले लिया है और उनके खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया गया है।

Kamaal R Khan

साल 2021 में फिल्म समीक्षक केआरके ने कथित तौर पर अभिनेता मनोज बाजपेयी को 'ड्रग एडिक्ट' कहा था। अब रिपोर्ट्स की मानें तो इंदौर कोर्ट ने कमाल आर खान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। कई मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, मनोज बाजपेयी के मानहानि मामले के जवाब में इंदौर कोर्ट ने केआरके के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि इंदौर में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी ने गुरुवार को गिरफ्तारी वारंट जारी किया है और अगली सुनवाई 10 मई होगी। इसकी जानकारी अभिनेता के वकील परेश जोशी ने दी है।

End of Feed