Kajal Pisal Exit From Sasural Simar Ka 2: ससुराल सिमर का 2 के मेकर्स ने शो में बड़े बदलाव करने का फैसला किया है। टीवी एक्ट्रेस काजल पिसल ने लगभग महीनाभर पहले ही सीरियल में चुड़ैल के रूप में एंट्री ली है और निर्माताओं ने अब उनके ट्रैक को खत्म कर दिया है। क्योंकि मेकर्स का मानना है कि यह दर्शकों को प्रभावित करने में असफल रहा है। चारूलता की भूमिका निभाने वालीं अभिनेत्री काजल पिसल को इस फैसले से झटका लगा है। क्योंकि उनको शो में साइ करने के बाद उनके रोल में आखिरी समय में कुछ बदलाव किए गए थे, और उन्हें एक चुडैल की भूमिका निभाने के लिए फिक्स किया गया था। अब महीनाभर पलले आईं काजल पिसल ने कल अपना आखिरी एपिसोड शूट किया है।
सेट पर बुलाकर बदल दिया काजल पिसल का रोल
इतने जल्दी शो में अपना रोल खत्म होने को लेकर नाराज काजल पिसल कहती हैं- 'हम ट्रैक के लंबे समय तक चलने की भविष्यवाणी नहीं कर सकते, खासकर जब यह कैमियो उपस्थिति हो। अंत में मैंने जो रोल निभाया वह नरेटिव से बिल्कुल अलग था। जबकि मुझे सेट पर कहा गया था कि मैं चारुलता का किरदार निभाऊंगी, जो वापस जिंदा होगा। हालांकि बाद में मुझे बताया गया कि मैं एक चुड़ैल का किरदार निभाऊंगी। मैं एक पेशेवर अभिनेता हूं और सेट से यह कहते हुए बाहर नहीं जा सकती थी कि क्या बोला था और क्या करवा रहे हो। इसलिए, मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया और ट्रैक को पूरा किया। टीवी शो रेटिंग पर काम करते हैं और हर गुरुवार को यह बदलती रहती है। हालांकि मैं ज्यादा उम्मीद नहीं कर रही थी, लेकिन अगर मेकर्स ने मुझसे जो वादा किया था वो होता तो और अच्छा हो जाता।'
अभिनेत्री कहती हैं, 'मैंने निर्माता रश्मि शर्मा के साथ कई शो किए हैं और हमेशा एक अच्छा अनुभव रहा है। एक आधा प्रोजेक्ट में आप असंतुष्ट हो जाते हो। इसलिए, मैं थोड़ा निराश हूं, लेकिन मैं जानती हूं कि रेटिंग हर चीज को पीछे छोड़ देती है और सभी फैसलों को नियंत्रित करती है। अब जब शो तीन महीने में बैंड हो रहे हैं फिर ये तो सिर्फ ट्रैक है (हंसते हुए!)। यह मेरा किसी भी शो में सबसे छोटा कार्यकाल हो सकता है, लेकिन मुझे एहसास हुआ कि मैं ऐसे किरदार निभा सकती हूं जो मुझसे जोर से बोलने की मांग करते हैं।'
'आप किरदार को निभाने के लिए मानसिक रूप से तैयार हैं। हालांकि, मुझे एक चुड़ैल का किरदार निभाने के लिए कहा गया था, जिसके लिए मैंने साइन अप नहीं किया था। मुझे तेज इशारों और आवाज का उपयोग करने की आवश्यकता थी और इससे मेरे स्वास्थ्य पर असर पड़ा। कुछ दिनों के लिए मैंने अपनी आवाज खो दी थी। मुझे लगता है कि आप अपना सर्वश्रेष्ठ तभी दे सकते हैं जब आप इसके लिए तैयार हों। यह चुनौतीपूर्ण था और मैंने इस भूमिका को निभाने के लिए काफी मेहनत की। हालांकि, मुझे खुशी है कि कड़ी मेहनत रंग लाई, क्योंकि मेरे निर्देशक और निर्माताओं ने मेरे प्रयासों की सराहना की।'
