Jhoome Jo Pathan is copied from Sultanat movie song: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के म्यूजिक कम्पोजर सालों से गानों को चुराते रहे हैं। हर दशक में बॉलीवुड म्यूजिक कम्पोजर्स के ऊपर गाने चुराने का आरोप लगा है। कई बार ऐसे दावे सही भी साबित हुए हैं क्योंकि लोगों ने जमाने के सामने ऐसे सबूत पेश किए हैं जिनकी वजह से सभी को सच्चाई के सामने सिर झुकाना पड़ा है। फिल्म पठान के मशहूर गाने झूमे जो पठान को लेकर भी इन दिनों विवाद हो रहा है और इसे सनी देओल (Sunny Deol) की 37 साल पुरानी फिल्म सल्तनत से चुराया हुआ बताया जा रहा है। सनी देओल के साथ इस फिल्म में श्रीदेवी और धर्मेंद्र थे।
इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सनी देओल की सल्तनत और शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की पठान (Pathaan) के गानों को मिक्स किया गया है। इस वीडियो के माध्यम से बताने की कोशिश की गई है कि पठान के मेकर्स ने कैसे सनी पाजी की मूवी के गाने से धुन चुराई है। इंटरनेट पर यह वीडियो वायरल होते ही लोगों ने पठान के मेकर्स की क्लास लगाना शुरू कर दी है। आप वायरल होता वीडियो नीचे देख सकते हैं...
वर्ल्डवाइड 800 करोड़ का कारोबार कर चुकी है पठान
शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की पठान बॉक्स ऑफिस पर 12 दिनों का सफर पूरा कर चुकी है। इन 12 दिनों में पठान ने वर्ल्डवाइड 850 करोड़ का कारोबार कर लिया है। शाहरुख खान की पठान ने बॉक्स ऑफिस पर कई बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त किए हैं और बॉलीवुड की सबसे सफल मूवी का खिताब अपने नाम किया है। पठान किंग खान की भी सबसे सफल मूवी बनकर उभरी है।
