TV Actresses Quits Jhanak: हिबा नवाब और कृशाल आहूजा स्टारर सीरियल 'झनक' में इन दिनों काफी ज्यादा ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। कहानी में बिपाशा ने झनक को बार डांसर बना दिया है लेकिन सही समय पर अनिरुद्ध उसे बाहर निकाल लेगा। इस बीच शो से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है कि सृष्टि का किरदार निभा रहीं पूर्वा गोखले ने 'झनक' को अलविदा कह दिया है। खुद इस बात की जानकारी पूर्वा ने अपने फैंस को दी। आखिर रातों-रात पूर्वा ने 'झनक' को अलविदा क्यूं कहा जानिए कारण टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।
टीवी एक्ट्रेस पूर्वा गोखले (Poorva Gokhale) ने सीरियल 'झनक' (Jhanak) को छोड़ दिया है। कारण बताते हुए एक्ट्रेस ने कहा 'शो को अलविदा कहने से पहले मेरी मेकर्स संग बात हुई तो आपसी सहमति से हमें ये फैसला लिया। सृष्टि मुखर्जी का किरदार निभाते हुए मुझे एक साल से ज्यादा हो गया था। पिछले कुछ महीनों से मैं अपने किरदार में कुछ करना चाहती थी लेकिन क्रिएटिव की वजह से ऐसा कुछ नहीं हो पाया। मेरा किरदार कुछ ग्रो नहीं कर रहा था जिसके चलते मैंने फैसला किया।' अब देखना दिलचस्प होगा की 'झनक' में नई सृष्टि के रूप में किस हसीना की एंट्री होगी।
शो छोड़ते हुए पूर्वा ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया था जिसमें 'झनक' के सेट पर बनाई यादों की तस्वीरें शेयर की। सीरियल 'झनक' की बात करें तो पहले मेकर्स का प्लान था की कहानी में लीप लाया जाएगा। लेकिन बढ़ती टीआरपी को देखते हुए लीप कैंसल कर दिया गया। ऑनस्क्रीन हिबा नवाब और कृशाल आहूजा की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। पिछले हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में शो की रेटिंग 1.6 थी।
