टीवी मसाला

Indian Idol 15 Winner: मानसी घोष के सिर सजा इंडियन आइडल 15 का खिताब, 25 लाख लेकर पहुंचेगी कोलकाता

Indian Idol 15 Winner: इंडियन आइडल 15 को अपने विनर मिल गया है। सुभाजीत चक्रवर्ती और स्नेहा शंकर को हराकर मानसी घोष ने चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम कर ली। उनकी आवाज को फैंस ने खूब पसंद किया था जिसकी मेहनत का फल उन्हें मिल गया। कोलकाता की लड़की ने अपनी खुशी का श्रेय मां को दिया।

Image

Indian Idol 15 Winner

Indian Idol 15 Winner: सोनी टीवी के पॉपुलर शो इंडियन आइडल 15( Indian Idol 15) को अपना विनर मिल गया है। कल रात हुए ग्रैंड फिनाले में मानसी घोष( Manasi Ghosh) के सिर यह खिताब सजा । अपनी जादुई आवाज और मेहनत के दम पर मानसी ने केवल जज ही नहीं बल्कि पुरी जनता का दिल जीत लिया। इंडियन आइडल 15 जीतने पर उन्हें 25 लाख और एक चमचमाती गाड़ी मिली है। कोलकाता की रहने वाली मानसी घोष ने केवल 24 की उम्र में यह खिताब अपने नाम कर लिया।

कोलकाता की रहने वाली 24 साल की मानसी घोष( Manasi Ghosh) इंडियन आइडल 15( Indian Idol 15) को जीत गई। उन्हें 25 लाख रुपये नकद और एक कार इनाम के तौर पर मिली। मानसी ने फिनाले में सुभाजीत चक्रवर्ती और स्नेहा शंकर को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। सोनी टीवी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर विनर के नाम की घोषणा करते हुए कैप्शन में लिखा था, हफ़्तों के संगीत, जादू और पलों के बाद - मानसी ने न केवल एक खिताब जीता, बल्कि उसने एक मिलियन दिल जीते हैं। उनकी जीत की खुशी में आज पूरा देश खुश है।

जीत के बाद मानसी ने क्या कहा

मानसी ने अपनी इस जीत का श्रेय अपनी मां को दिया और बताया कि कैसे उनका परिवार इंडियन आइडल 15 के फिनाले में रो रहा था। मेरा परिवार फिनाले के लिए यहाँ था। वे रो रहे थे और जयकार कर रहे थे। मैं खाली थी, शुरू में नहीं जानती थी कि कैसे प्रतिक्रिया दूँ। लेकिन हम सभी वास्तव में खुश हैं। जीवन एक अच्छे तरीके से बदल गया है। यह एक राष्ट्रीय मंच है, इसलिए मुझे हर जगह से बहुत प्यार और आशीर्वाद मिला। मैं बहुत खुश हूं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article