Jhanak की ऑफ एयर वाली खबरों को सुन जश्न मनाने लगे लोग, अर्जित तनेजा का फूटा गुस्सा

Arjit Taneja on Jhanak: बीते दिन खबर सामने आई थी कि सीरियल 'झनक' को मेकर्स ऑफ एयर करने जा रहे हैं। ऐसे में कुछ लोगों को इस छीजन के लिए खुशी मनाते हुए देख सीरियल के लीड एक्टर अर्जित तनेजा का गुस्सा फूटा। यहाँ पढ़िए आखिर अर्जित ने लोगों को क्या कहा।

Arjit Taneja on Jhanak: स्टार प्लस का सीरियल 'झनक' तब सुर्खियों में आया जब इसके ऑफ एयर होने की खबर हर जगह फैलने लगी। बीते दिन खबर आई कि लगातार गिरती टीआरपी के चलते मेकर्स ने इसे बंद करने का फैसला लिया है। हालांकि बाद में इसका टाइम स्लॉट बदलकर 11 बजे कर दिया गया। इस बीच हाल ही में शो से जुड़े अर्जित तनेजा को एक बात ने बहुत गुस्सा दिलाया। ऑफ एयर होने वाले रुमर्स को सुन जो लोग खुशी से झूमने उठे उनपर अर्जित तनेजा बरस गए। इसी को देखते हुए अर्जित तनेजा ने X पर ट्वीट शेयर कर डाला।

Arjit Taneja on Jhanak

Image Source: Arjit Taneja Instagram

सीरियल 'झनक' (Jhanak) में ऋषि का किरदार निभा रहे अर्जित तनेजा (Arjit Taneja) लिखते हैं 'लोगों को शो के ऑफ एयर होने का जश्न मनाते देखना दुखद है। एक शो 150 से ज़्यादा नौकरियों का सहारा है। मैं जानता हूँ कि एक फैन होने के नाते, कई चीज़ें ऐसी हो सकती हैं जिनसे कोई संतुष्ट न हो, लेकिन कलाकार दिए गए कंटेंट के साथ अपना बेस्ट प्रदर्शन करते हैं, लेकिन हम इसे एक जैसा नहीं कर सकते। एक-दूसरे का हौसला बढ़ाएँ, कमज़ोरियों पर खुश न हों। और हाँ, शो खत्म नहीं हो रहा है, बस समय बदल रहा है। कोई भी शो नेगटविटी का हकदार नहीं है।'

End of Feed