Jhanak Promo: आखिरकार पूरी हुई झनक और अनिरुद्ध की दिली तमन्ना, शादी के बंधन में बंधकर हुए एक

Jhanak Promo: स्टार प्लस का सीरियल 'झनक' के मेकर्स ने एक लेटेस्ट प्रोमो सोशल मीडिया पर रिलीज किया है। आखिरकार फैंस और अनिरुद्ध-झनक का सपना पूरा होने वाला है क्यूंकी दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए झनक का ये मजेदार प्रोमो।

Jhanak Promo: हिबा नवाब (Hiba Nawab) और कृशाल आहूजा (Krushal Ahuja) स्टारर सीरियल 'झनक' की कहानी दिन पर दिन मजेदार होती जा रही है। अर्शी को छोड़ अनिरुद्ध झनक के पास वापिस लौट आया है लेकिन एक ट्विस्ट के साथ। स्टार प्लस के इस सीरियल की रेटिंग भी टीआरपी लिस्ट में धांसू आ रही है। पिछले हफ्ते टीआरपी लिस्ट में 'झनक' की रेटिंग 1.6 थी जो मेकर्स के लिए एक अच्छा साइन है। इस बीच मेकर्स ने सीरियल 'झनक' से जुड़ा एक प्रोमो रिलीज किया है जिसमें फैंस को एक बड़ा सप्राइज़ देखने को मिला। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए हाल ही में रिलीज हुए प्रोमो की एक झलक।

Jhanak Promo

प्रोमो की शुरुआत अनिरुद्ध से होगी जो खाने की टेबल पर बैठकर झनक (Jhanak) को अपने और अर्शी के तलाक के पेपर्स पकड़ा देगा। तलाक के कागजात देख अनिरुद्ध और झनक एक दूजे को देखकर काफी खुश होंगे। इसके बाद शादी का मंडप दिखाया जाएगा जिसमें अनिरुद्ध झनक के आने का इंतजार कर रहा होगा। दोनों एक दूजे को वरमाला पहनाकर और अग्नि के आगे फेरे लेकर सात जन्मों के लिए एक हो जाएंगे। अनिरुद्ध को देखकर झनक मन ही मन कहेगी 'यकीन नहीं हो रहा की ये सब हकीकत है। कहीं ये खुशियों को किसी की नजर ना लग जाए।

End of Feed