Jhalak Dikhhla Jaa 11 जीतकर पछता रही हैं Manisha Rani, कहा 'अब कोई शो नहीं करना'..।

Manisha Rani say No to Dance Reality show: शो झलक दिखलाजा 11 की विनर बनी मनीषा रानी ने एक इंटरव्यू में चौंका देने वाला फैसला बताया। उनका कहना है की वह अब कोई भी डांस रियलिटी शो नहीं करेंगी।

Manisha Rani say No to Dance Reality show: डांस रियलिटी शो झलक दिखलाजा सीजन 11 की विनर बनी मनीषा रानी इन दिनों अपनी जीत को इन्जॉय कर रही हैं। वह अपने दिए गए सभी इंटरव्यू को लेकर भी टीवी इंडस्ट्री में सुर्खियों में बनी हुई हैं, इसी के साथ हाल ही में उन्होंने एक चौंका देने वाला फैसला सुनाया। जिससे फैंस काफी ज्यादा मायूस हो सकते हैं, टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर ये पूरा मामला है क्या।

Manisha Rani say No to Dance Reality show

एक मीडिया साइट को इंटरव्यू देते हुए मनीषा रानी (Manish Rani) ने ये फैसला किया है की वह अब कोई भी रियलिटी शो नहीं करेंगी। एक्ट्रेस कहती हैं की 'हो गया। एक जिंदगी का जीत लिए, गंगा नहा लिए अभी, अब कोई डांस वाला शो नहीं करना है, सच्ची बहुत मेहनत है इसमें भाई। अभी तो सच में मैंने शो के बाद इतना डांस कर लिया है कि मैं एक महीना अब डांस नहीं करूंगी। मैं 10 साल तक नहीं नाचने वाली हूं, जितना यहां मैं नाची हूं।' ये बात सुन फैंस काफी मायूस हुए की वह एक्ट्रेस को अब किसी भी शो में नहीं देखेंगे।

End of Feed