Jhalak Dikhhla Jaa 11: कलर्स टीवी का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो झलक दिखला जा 11 को लेकर बज बना हुआ है। मेकर्स इस शो के लिए टीवी के चहेते सितारों को अप्रोच कर रहे हैं। फैंस इस शो में हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट्स को लेकर काफी उत्सुक है। फैंस इस बात को जानने के लिए बेकरार है कि कौन से वो सितारे होंगे जो अपने डांस से लोगों का दिल जीत लेंगे। मेकर्स ने इस शो के लिए टीवी के पॉपुलर एक्टर आमिर अली को अप्रोच किया है।
Aamir Ali (credit pic: instagram)
ये भी पढ़ें- Baiju Bawra: संजय लीला भंसाली ने चुराई शाहरुख खान की हीरोइन, रणवीर सिंह संग करेंगी ऑनस्क्रीन रोमांस!
मेकर्स ने इस शो के लिए आमिर को अप्रोच किया है। एक्टर लंबे समय से टीवी से गायब है। फैंस एक्टर के वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ई टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, आमिर ने इस शो को कंफर्म कर दिया है। वो इस शो का हिस्सा बनने के लिए काफी एक्साइटेड है। आमिर के साथ इस शो में राजीव ठाकुर और रेसलर संगीता फोगाट भी नजर आएंगी।
आमिर बनेंगे झलक दिखला जा 11 का हिस्सा
आमिर टीवी इंडस्ट्री में लंबे समय से है। एक्टर ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट शोज में काम किया है। एक्टर ने कहानी घर-घर की, वो रहने वाली महलो की, एफआईआर समेत कई हिट शोज का हिस्सा रह चुके हैं। आमिर के अलावा ईशा सिंह, सुरभि ज्योति, अंजलि आनंद, शिव ठाकुर, शिवांगी जोशी, सुंबुल तौकीर खान समेत कई सितारे शो में दिखाई दे सकते हैं। शो का पिछला सीजन काफी धमाकेदार रहा था। अभी तक शो के जजेस से लेकर होस्ट तक के नाम पर सस्पेंस बना हुआ है।
