Jasmin Bhasin Hospitalized: बिग बॉस 14 कंटेस्टेंट और टीवी की मशहूर एक्ट्रेस जैस्मीन भसीन (Jasmin Bhasin) की तबीयत बिगड़ चुकी है। जिसके बाद जैस्मीन भसीन को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एक्ट्रेस ने अब अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अस्पताल से तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में उनके हाथों पर स्ट्रिप नजर आ रही है। एक्ट्रेस की ये तस्वीर देख फैंस भी परेशान हो रहे हैं और उनकी स्पीटी रिकवरी की कामना कर रहे हैं। इस बीच कई लोग लगातार सवाल कर रहे हैं कि आखिर जैस्मीन को हुआ क्या है।
दरअसल पेट में इन्फेक्शन के चलते हुए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एक्ट्रेस की हालात ज्यादा खराब होने के बाद डॉक्टर्स ने यह फैसला लिया है। हालांकि ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी हेल्थ स्थित बताई जा रही है। आइए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
अस्पताल में भर्ती हुईं जैस्मीन भसीन
कुछ समय पहले ही जैस्मीन अपने बॉयफ्रेंड अली गोनी और दोस्तों के साथ करजत की ट्रिप पर गई थीं। जिसके कई फोटोज भी सामने आए थे। सोशल मीडिया पर फैंस जैस्मीन के पॉजिटिव व्यक्तित्व को काफी पसंद करते हैं। अब अचानक अस्पताल से सामने आई इस तस्वीर ने फैंस को भी डरा दिया है। जिसके बाद वह उनकी स्पीडी रिकवरी की कामना कर रहे हैं। जैस्मीन भसीन का ये फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
