Jennifer Winget Vacation Pics: टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट इन दिनों टीवी की दुनिया से दूर ओटीटी पर कामयाबी के झंडे गाड़ रही हैं। जेनिफर रायसिंघानिया वर्सेज राय सिंघानिया और कोड एम जैसी वेब सीरीज में गजब की एक्टिंग कर ओटीटी इंडस्ट्री का चमकता सितारा बन गई है। इन दिनों एक्ट्रेस काम से छुट्टी लेकर वेकेशन पर गई हैं और क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। कुछ समय पहले जनिफर ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट की जिसमें वह प्रकृति का लुत्फ उठा रही हैं जो बेहद खूबसूरत है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए तस्वीरें।
टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) ने अपने इंस्टाग्राम पर वेकेशन की तस्वीरें शेयर की है जिसमें वह बीच किनारे योग मुद्रा की पोजिशन पर बैठी हैं। कई तस्वीरों में एक्ट्रेस ने प्रकृति का दीदार फैंस को कराया खूबसूरत फूल, वादियां, आसमान जैसे कई चीजें देखने को मिली। जेनिफर ने बेहद हॉट बिकनी भी पहनी है ब्लू कलर की जिसे देख फैंस आहें भरते हुए नजर आए। सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें आग की तरह वायरल हो रही हैं। आखरी बार एक्ट्रेस सीरीज रायसिंघानिया वर्सेज रायसिंघानिया में नजर आ चुकी है जिसमें रिम शेख और करण वाही भी थे।
जेनिफर की पर्सनल लाइफ की बात करें तो साल 2012 में एक्ट्रेस ने करण सिंह ग्रोवर संग शादी की थी। 2 साल बाद करण सिंह ग्रोवर का अफेयर बिपाशा बसु संग हो गया जिसके चलते साल 2014 में दोनों का तलाक हो गया। आज तक एक्ट्रेस ने दूसरी शादी के साथ-साथ किसी को डेट भी नहीं किया है। इन दिनों वह अपने प्रोफेशनल लाइफ में ज्यादा बीजी हैं। फैंस जेनिफर को जल्द ही टीवी की दुनिया में वापिस देखना चाहते हैं।
