टीवी मसाला

Jasmine Bhasin ने अली Aly Goni संग ब्रेकअप अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, कहा "अनुमान लगाना बंद करें..."

Jasmine Bhasin gave Clarification on her Cryptic Post: जैस्मिन भसीन (​Jasmin Bhasin) ने अपने एक्स पर एक ऐसा पोस्ट किया था जिसे देख सभी अली गोनी (Aly Goni) संग उनके ब्रेकअप की अफवाहें उठाने लगे थे। हालांकि अब अभिनेत्री ने एक और पोस्ट शेयर कर सभी अफवाहों को तोड़ दिया है।

Image

Jasmine Bhasin gave Clarification on her Cryptic Post

Jasmine Bhasin gave Clarification on her Cryptic Post: टीवी अभिनेत्री जैस्मिन भसीन और अली गोनी बहुत समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। पहले ये दोनों दोस्त थे लेकिन बिग बॉस 14 में भाग लेने के बाद इनका रिश्ता प्यार में बदल गया। अब यह जोड़ा टीवी इंडस्ट्री के पवार कपल में से एक है। फैंस इस जोड़ी को बेहद प्यार करती है और इनकी शादी का बेसब्री का इंतजार भी कर रही है। इस बीच जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) ने अपने एक्स पर एक ऐसा पोस्ट किया था जिसे देख सभी अली गोनी (Aly Goni) संग उनके ब्रेकअप की अफवाहें उठाने लगे थे। हालांकि अब अभिनेत्री ने एक और पोस्ट शेयर कर सभी अफवाहों को तोड़ दिया है। आइए टाइम नव भारत की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) ने X पर लिखा, 'याद रखिए कि शेयर की गई हर चीज किसी के जीवन की असलियत नहीं होती है। पोस्ट बस एक विचार भी हो सकते हैं, किसी की जिंदगी की खिड़की नहीं। जज करना और अनुमान लगाना बंद करें। इसकी बजाय दया और समझ फैलाएं। #StopAssuming #SpreadKindness'

बता दें कि टीवी की मशहूर अभिनेत्री जैस्मिन भसीन को हाल ही में कॉन्टैक्ट लेंस पहनने की वजह से कॉर्नियल आई डैमेज का सामना करना पड़ा था। हालांकि अभिनेत्री ने पूरी हिम्मत के साथ इस चोट से लड़ाई लड़ी। इस मुश्किल घड़ी में हमेशा मी तरह अली गोनी भी उनके साथ खड़े थे और अपने प्यार का हौसला बढ़ाया था.

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article