टीवी मसाला

Jasmine Bhasin ने आंखें ठीक होते ही काम के लिए भरी उड़ान, चश्मा उतारकर पैपराजियों को दिखाई झलक

Jasmine Bhasin Spotted At Airport As Her Eyes Gets Better: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन पर बीते कुछ दिनों पहले मुसीबत आन पड़ी थी। लेंस के कारण उनकी आंखों में काफी परेशानी हो गई थी, जिससे उन्हें सर्जरी करानी पड़ी। वहीं आंखों के ठीक होते ही जैस्मिन भसीन काम के लिए निकल पड़ीं।

Image

जैस्मिन भसीन की आंखें हुईं ठीक

Jasmine Bhasin Spotted At Airport As Her Eyes Gets Better: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। जैस्मिन भसीन ने टीवी इंडस्ट्री की चुलबुली एक्ट्रेस से लेकर पंजाबी सिनेमा की सुपरस्टार बनने तक का सफर तय किया है। लेकिन बीते कुछ दिनों पहले जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) का कार्निया डैमेज हो गया था, जिससे उन्हें आंखों की सर्जरी तक करानी पड़ी। जैस्मिन भसीन की तस्वीर भी वायरल हुई थी, जिसमें उनकी आंखों पर पट्टी लगी नजर आई थी। लेकिन राहत की बात तो यह है कि अब जैस्मिन भसीन की आंखें पहले से काफी ठीक हो गई हैं। इतना ही नहीं, आंखें ठीक होते ही एक्ट्रेस काम के लिए भी निकल पड़ीं।

जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) का एयरपोर्ट से जुड़ा एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस मुस्कुराते हुए नजर आईं। जैस्मिन भसीन का ये वीडियो इंस्टैंट बॉलीवुड ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया है, जिसमें वह आंखों पर काला चश्मा पहने एयरपोर्ट पर नजर आईं। जैस्मिन भसीन के चेहरे पर इस दौरान बड़ी सी मुस्कान थी। यहां तक कि उन्होंने अपना काला चश्मा उतारकर पैपराजियों को आंखों की झलक भी दिखाई, जो कि पहले से काफी बेहतर लग रही थीं।

जैस्मिन भसीन को ठीक देख फैंस ने ली राहत की सांस

जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) की आंखों को ठीक देखकर फैंस ने भी राहत की सांस ली। एक यूजर ने उनके वीडियो पर कमेंट किया, "इनके जल्द से जल्द ठीक होने और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "अल्लाह का लाख-लाख शुक्र है।" तीसरे यूजर ने लिखा, "भगवान आप पर हमेशा कृपा बनाए रखें।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article