टीवी मसाला

जैस्मिन भसीन ने दुल्हन बन कर की दहेज की मांग, वीडियो देख टेंशन के मारे छूट जाएंगे अली गोनी के पसीने

Jasmine Bhasin Funny Video: टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन ने सोशल मीडिया पर अपना एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। वीडियो में जैस्मिन ने शादी से पहले ही दहेज की मांग कर दी है, जिसे देख अली गोनी भी टेंशन में आ जाएंगे। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए जैस्मिन का मजेदार वीडियो।

Image

Jasmine Bhasin Funny Video

Jasmine Bhasin Funny Video: टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। इन दिनों एक्ट्रेस ने टीवी की दुनिया से किनारा दूर कर पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में नाम बना लिया है। जैस्मिन लगातार पंजाबी फिल्मों से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रही। इस बीच एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें शादी से पहले एक बड़ी डिमांड रखी है। वीडियो को देखने के बाद मानों अली गोनी भी काफी ज्यादा परेशान हो जाएंगे। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए वीडियो।

टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन (Jasmine Bhasin) वीडियो में चुन्नी ओढ़ दुल्हन बनती हुई नजर आ रही है। वीडियो के बैकग्राउन्ड में 'दिल दीवाना बिन सजना के' गाना चल रहा है। ऐसे में जैस्मिन कहती हैं कि दुनिया मांगे अपनी मुरादें लेकिन मैं मांगु 7 करोड़। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पा रहे। हालांकि एक्ट्रेस ने अपने वीडियो के कैप्शन में डिमांड करते हुए 7 नहीं बल्कि 70 करोड़ मांगे हैं। मजेदार वीडियो देखने के बाद हिमांशी खुराना भी खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाई। कई फैंस ने तो पोस्ट पर लिखा कि अगर उनके पास इतने पैसे होते तो वो जरूर देते।

कई फैंस जैस्मिन भसीन की इस वीडियो को देखने के बाद पोस्ट में अली गोनी को मेंशन कर रहे हैं। बता दें काफी सालों से अली गोनी (Aly Goni) और जैस्मिन भसीन लिव इन रिलेशनशिप में हैं। खबरें उड़ रही थी दोनों इस साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं। प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो हाल ही में एक्ट्रेस की पंजाबी फिल्म 'बदनाम' रिलीज हुई है जिसे जनता से खूब प्यार मिल रहा है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article