टीवी मसाला

Jasmin Bhasin और Aly Goni की शादी की चल रही है तैयारियां, परिवार संग डिनर डेट पर स्पॉट हुआ कपल!

Jasmin Bhasin and Aly Goni Wedding: बीती रात मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर अली गोनी और जैस्मिन भसीन को स्पॉट किया गया। ऐसे में जब दोनों से शादी के बारे में सवाल पूछा तो कपल का क्या कहना था जानिए इस खास रिपोर्ट में।

Image

Jasmin Bhasin and Aly Goni Wedding

Jasmin Bhasin and Aly Goni Wedding: टीवी इंडस्ट्री के ऐसे कई कपल हैं जिनके घर इस साल 2024 में शादी की शहनाई बज सकती है। साथ ही इस लिस्ट में अली गोनी और जैस्मिन भसीन की जोड़ी का नाम भी शामिल है। बीती रात दोनों की मुंबई में स्पॉट किया, जहां उनसे पैपराजी ने शादी से जुड़ा सवाल पूछ डाला। आखिर इस कपल का क्या कहना था, जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।

बीती रात मुंबई में अली गोनी (Aly Goni) जो अपनी गर्लफ्रेंड जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) और उनके परिवार संग स्पॉट किया। दोनों एक्ट्रेस के परिवार संग डिनर डेट पर पहुंचे, रेस्टोरेंट से बाहर आते ही जब पैपराजी ने उनकी शादी को लेकर सवाल किया। तो जैस्मिन ने बात पलट दी, जिससे हसी मजाक होने लगा। दोनों को इस सवाल पर हसंते और शरमाते हुए देखा गया, जिससे लगा की दाल में कुछ काला है।

जानकारी के लिए बता दें की दोनों इस साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं। काफी समय से अली और जैस्मिन(Jasmin Bhasin) लिव इन रिलेशनशिप में रहते हैं साल 2014 से दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत हुई। पहली मुलाकात खतरों के खिलाडी के सेट पर हुई।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article