टीवी मसाला

Jannat Zubair और Mr. Faisu ने इंस्टाग्राम पर किया एक-दूजे को अनफॉलो, क्रिप्टिक पोस्ट ने ब्रेकअप की खबरों को दी हवा

Jannat Zubair And Mr. Faisu Unfollow Each Other On Instagram: टीवी की चर्चित एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर जन्नत जुबैर और 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' फेम मिस्टर फैजू ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है। इसके बाद से ही फैंस ने उनके ब्रेकअप की अटकलें लगानी शुरू कर दी हैं।

Image

जन्नत जुबैर और मिस्टर फैजू ने किया एक-दूजे को अनफॉलो

Jannat Zubair And Mr. Faisu Unfollow Each Other On Instagram: टीवी की चर्चित एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर जन्नत जुबैर ने अपने अंदाज और एक्टिंग से हमेशा सुर्खियां बटोरी हैं। जन्नत जुबैर सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली टीवी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स के मामले में शाहरुख खान को भी पीछे छोड़ दिया है। जन्नत जुबैर, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और 'खतरों के खिलाड़ी 13' फेम मिस्टर फैजू संग अपनी दोस्ती के लिए हमेशा सुर्खियों में रहती थीं। दोनों को लेकर कहा जाता था कि वे एक-दूजे को डेट कर रहे हैं। कई बार टीवी कलाकारों ने जन्नत जुबैर (Jannat Zubair) को मिस्टर फैजू के नाम से छेड़ने की भी कोशिश की। लेकिन हाल ही में दोनों ने एक-दूजे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है, जिसके बाद से उनके ब्रेकअप की अटकलें लगनी शुरू हो गई हैं।

जन्नत जुबैर (Jannat Zubair) ने इंस्टाग्राम पर मिस्टर फैजू यानी फैजल शेख को अनफॉलो कर दिया। वहीं मिस्टर फैजू ने भी एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इन सबके बीच जन्नत जुबैर ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसके साथ उन्होंने क्रिप्टिक कैप्शन लिखा। जन्नत जुबैर की इस पोस्ट ने ब्रेकअप की अटकलों को और बढ़ाने का काम किया है। जन्नत जुबैर ने अपनी फोटोज साझा करते हुए लिखा, "जो है उसे स्वीकार करो, जो था उसे जाने दो, जो होगा उसपर विश्वास करो।"

जन्नत जुबैर (Jannat Zubair) की इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स खूब कमेंट कर रहे हैं और लगातार मिस्टर फैजू के सिलसिले में सवाल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "और ये खत्म हो गया...।" दूसरे यूजर ने सवाल किया, "जन्नू आपने फैजू को क्यों अनफॉलो किया।" तीसरे यूजर ने लिखा, "जन्नत ये सब ठीक नहीं है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article