Jamai Raja फेम Achint Kaur की मां का हुआ निधन, पोस्ट शेयर कर दी फैंस को दुखद खबर

Achint Kaur Mother Passed Away: सीरियल जमाई राजा फेम टीवी एक्ट्रेस अचिंत कौर पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। एक्ट्रेस ने आज अपनी माँ को खो दिया है जिसकी खबर उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस संग शेयर की है, साथ यह भी बताया की आज उनकी माँ का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Achint Kaur Mother Passed Away: टीवी एक्ट्रेस अचिंत कौर अपनी एक्टिंग से छोटे परदे पर राज कर चुकी हैं, हालांकि वह कई समय से लोगों की स्क्रीन से गायब हैं। सीरियल जमाई राजा के बाद अंचित बेहद ही कम प्रोजेक्ट में नजर आई थी। इस बीच आज एक्ट्रेस पर दुखों का पहाड़ टूट गया है, दरअसल अचिंत ने अपनी माँ को आज खो दिया है। इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने अपनी माँ की तस्वीरे शेयर कर सभी को दी है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए एक्ट्रेस का अपनी माँ के लिए ईमोशनल पोस्ट।

Jamai Raja Achint Kaur Mother Passed Away

सीरियल जमाई राजा (Jamai Raja) फेम अचिंत कौर (Anchit Kaur) की माँ ने आज अपनी अंतिम सांस लेते हुए स्वर्ग सिधार गई हैं। एक्ट्रेस ने अपनी माँ की तस्वीर शेयर कर लिखा कि हम बहुत दुखी मन से अपनी माँ, सुश्री गुरमीत के निधन की दुखद खबर शेयर कर रहे हैं। वह हमें शांतिपूर्वक छोड़कर चली गईं, और जबकि हम दुखी हैं, हमें उनके द्वारा हमारे जीवन में लाए गए प्यार और रोशनी को याद करके सांत्वना मिलती है। कृपया अन्ना को अपने विचारों और प्रार्थनाओं में रखें। टीवी और बॉलीवुड के कई सेलेब्स एक्ट्रेस को संवेदना दे रहे हैं।

End of Feed