जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा ने बॉयफ्रेंड पर लुटाया प्यार, रोमांटिक पूल फोटो शेयर कर दी जन्मदिन की बधाई

जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा ओपन रही हैं। कृष्णा अक्सर अपने बॉयफ्रेंड के साथ फोटो शेयर करती हैं। खतरों के खिलाड़ी 14 फेम स्टार ने बॉयफ्रेंड को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी। कृष्णा ने बॉयफ्रेंड संग स्विमिंग पूल में एन्जॉय करते हुए फोटो शेयर की हैं।

जैकी श्रॉफ (Jackky Shroff) की बेटी कृष्णा इन दिनों रोहित शेट्टी के रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 14 में नजर आ रही हैं। कृष्णा शो की स्ट्रांग कंटेस्टेंटे हैं। वो शो के बाकी कंटेस्टेंट्स को कड़ी टक्कर दे रही है। कृष्णा की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। वो अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं। कृष्णा अपनी फिटनेस का खास ख्याल रखती है। शो में आते ही उन्होंने बता दिया था कि उनका बॉयफ्रेंड है।

कृष्णा ने अपने बॉयफ्रेंड को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी। कृष्णा ने बॉयफ्रेंड संग रोमांटिक फोटो शेयर की हैं। फोटो में दोनों स्विमिंग पूल में एन्जॉय करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

End of Feed