टीवी मसाला

जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा ने बॉयफ्रेंड पर लुटाया प्यार, रोमांटिक पूल फोटो शेयर कर दी जन्मदिन की बधाई

जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा ओपन रही हैं। कृष्णा अक्सर अपने बॉयफ्रेंड के साथ फोटो शेयर करती हैं। खतरों के खिलाड़ी 14 फेम स्टार ने बॉयफ्रेंड को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी। कृष्णा ने बॉयफ्रेंड संग स्विमिंग पूल में एन्जॉय करते हुए फोटो शेयर की हैं।

Image

Krishna Shroff with Boyfriend (credit Pic: Instagram)

जैकी श्रॉफ (Jackky Shroff) की बेटी कृष्णा इन दिनों रोहित शेट्टी के रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 14 में नजर आ रही हैं। कृष्णा शो की स्ट्रांग कंटेस्टेंटे हैं। वो शो के बाकी कंटेस्टेंट्स को कड़ी टक्कर दे रही है। कृष्णा की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। वो अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं। कृष्णा अपनी फिटनेस का खास ख्याल रखती है। शो में आते ही उन्होंने बता दिया था कि उनका बॉयफ्रेंड है।

कृष्णा ने अपने बॉयफ्रेंड को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी। कृष्णा ने बॉयफ्रेंड संग रोमांटिक फोटो शेयर की हैं। फोटो में दोनों स्विमिंग पूल में एन्जॉय करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

कृष्णा ने बॉयफ्रेंड संग शेयर की रोमांटिक फोटो

दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। कृष्णा अक्सर अपने बॉयफ्रेंड के साथ फोटो शेयर करती हैं। फैंस को दोनों की जोड़ी बेहद पसंद है। कृष्णा पेशे से मॉडल भी हैं और उनका खुद का फिटनेस सेंटर भी है। कृष्णा की टाइगर श्रॉफ की एक्स गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी से अच्छी दोस्ती है। टाइगर के ब्रेकअप के बाद भी दिशा और कृष्णा के बीच में अच्छी बॉन्डिंग है। इतना ही नहीं दोनों अक्सर साथ में डिनर पर भी जाते हैं। कृष्णा ने खतरों के खिलाड़ी 14 में जाने से पहले कहा था कि ये शो उनके लिए बिल्कुल सही है। उन्हें रोहित शेट्टी ने मौका दिया। उनके लिए बड़ी बात है। रोहित के शो में कृष्णा ने अच्छी परफॉर्मेंस दी है। वो शो के फिनाले तक पहुंच गई है।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article