ITA Awards 2024: 'अनुपमा' को मात देकर 'बेस्ट शो' बना 'उड़ने की आशा', रुपाली गांगुली के हाथ लगा ये खिताब

ITA Awards 2024 Winner List 2024: कल बीते दिन यानि 8 दिसंबर को मुंबई में इंडियन टेलीविजन एकेडमी अवार्ड्स (ITA) 2024 का आयोजन किया गया। इस दौरान टीवी, बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया से कई तमाम सितारों ने रेड कार्पेट की शोभा बढ़ाई। आइए अब विजेताओं की लिस्ट पर एक नजर डालते हैं।

इंडियन टेलीविजन एकेडमी अवार्ड्स (ITA) 2024ITA Awards 2024 Winner List: भारतीय टेलीविजन अवॉर्ड को आईटए अवॉर्ड के नाम से भी जाना जाता है। जिसे जर साल इंडियन टेलीविजन एकेडमी द्वारा आयोजित किया जाता है। हमेशा की इस साल भी इसका आयोजन बीते दिन 8 दिसंबर को मुंबई में किया गया। जिसमें टीवी हसीनाओं से लेकर कई बॉलीवुड हसीनाओं ने शिरकत की थी। इस अवॉर्ड फंगशन में तापसी पन्नू, मल्लिका शेरावत से लेकर टीवी की रूपाली गांगुली, समृद्धि शुक्ला, भाविका शर्मा, आशी सिंह, प्रणाली राठोड़, हर्षद चोपड़ा, निया शर्मा, उर्फी जावेद जैसे कई स्टार्स ने रेड कार्पेट की शोभा बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। चलिए इन हसीनाओं की खूबसूरत तस्वीरों पर एक नजर डालते हैं। साथ ही यह भी जानते हैं कि किसकी कौन सा अवॉर्ड मिला।

ITA Awards 2024 Winner List

ITA Awards 2024 Winner List

- मुंबई में आयोजित इंडियन टेलीविजन एकेडमी अवार्ड्स (ITA) 2024 में स्टार प्लस के शो 'उड़ने की आशा' को बेस्ट शो का अवॉर्ड मिला है। बता दें कि इस शो में कंवर ढिल्लों और नेहा हरसोरा की जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया है।

End of Feed