दूसरी प्रेग्नेंसी की खबरों पर Ishita Dutta ने लगाई मुहर, जल्द मां बनने पर कहा 'मेरा दूसरा ट्राइमेस्टर है...'

Ishita Dutta Confirm Second Pregnancy: टीवी एक्ट्रेस इशिता दत्ता ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरण प्रेग्नेंसी खबरों पर सच की मुहर लगा दी है। सिर्फ इतना ही नहीं पति वत्सल सेठ और ईशिता दूसरी बार माता-पिता बनने जा रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर क्या कहा

Ishita Dutta Confirm Second Pregnancy: टीवी से लेकर बॉलीवुड तक मशहूर हसीना इशिता दत्ता अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। 14 फरवरी को पति वत्सल सेठ को वैलेंटाइन डे विश करने के लिए इशिता ने कुछ तस्वीरें पोस्ट की थी। तस्वीरों से ज्यादा तो ध्यान कैप्शन ने खींच जब एक्ट्रेस ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर हिंट दिया। हर कोई बस यही जानना चाहता था कि ये कपल दूसरी बार माता-पिता बनने जा रहे? अब खुद इस पर इशिता दत्ता ने मीडिया पोर्टल से बातचीत करते हुए खबरों पर सच की मुहर लगा दी है।

Ishita Dutta Confirm Second Pregnancy

ई टाइम्स से एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान इशिता दत्ता (Ishita Dutta) ने यह कन्फर्म किया कि वो और पति वत्सल सेठ (Vatsal Seth) दूसरी बार माता-पिता बनने जा रहे हैं। एक्ट्रेस ने यह भी खुलासा किया कि उनका दूसरा ट्राइमेस्टर चल रहा है। ये जानने के बाद फैंस कपल को दूसरे बच्चे की जल्द आने की खुशी में बधाई दे रहे हैं। इशिता दत्ता ने होने वाले बच्चे को लेकर कहा कि इस बार हम दोनों बहुत ज्यादा एक्ससाइटेड हैं। पहले बेटे वायु के साथ हर एक्सपीरियन्स नया था। मुझे याद है कि मैं अक्सर डॉक्टर के पास जाती थी। हालांकि वो इस बार हैरान है की पिछली बार की तरह मैं बार-बार उन्हे कॉल नहीं कर रही हूँ।'

End of Feed