Ishita Dutta और Vatsal Sheth ने पहली बार दिखाया अपने बेबी बॉय का चेहरा, बॉबी देओल सही इन सितारों ने लुटाया प्यार

Ishita Dutta and Vatsal Sheth reveal baby Vaayu face: टेलीविजन और बॉलीवुड में अपनी भूमिकाओं के लिए मशहूर इशिता दत्ता और उनके पति वत्सल सेठ ने अपने प्यारे बेटे वायु का चेहरा आज दुनिया के सामने रिविल किया है। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Ishita Dutta and Vatsal Sheth reveal baby Vaayu face: टेलीविजन और बॉलीवुड में अपनी भूमिकाओं के लिए मशहूर इशिता दत्ता और उनके पति वत्सल सेठ ने अपने प्यारे बेटे वायु का चेहरा आज दुनिया के सामने रिविल किया है। बता दें कि इस जोड़े ने अपने बेटे के पहले जन्मदिन पर फैंस से मिलवाया है। आज गर्वित माता-पिता ने सोशल मीडिया पर एक परफेक्ट फैमिली फोटो शेयर की। जिसके बाद कपल के फैन्स और उनके दोस्तों ने नन्हे-मुन्ने पर खूब प्यार बरसाया। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Ishita Dutta and Vatsal Sheth reveal baby Vaayu face

अभिनेत्री इशिता दत्ता ने 20 जुलाई को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीर अपलोड की। फोटो में इशिता और वत्सल शेठ दोनों खुशी से झूमते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि नन्हा वायु झूले पर बैठा है और कैमरे के सामने मुस्कुरा रहा है। यह परिवार में खुशी और प्यार के पल को कैद करता है। गर्वित माँ ने लिखा कि वायु का जन्मदिन कल था, लेकिन परिवार जश्न मनाने में बहुत व्यस्त था। तस्वीर के साथ इशिता ने कैप्शन लिखा: "हैप्पी बर्थडे माय बेबी... यकीन नहीं होता कि तुम 1 साल के हो गए हो... तुम्हें ढेर सारी खुशियाँ और प्यार मिले। मम्मी पापा तुमसे बहुत प्यार करते हैं वायु। वैसे उसका जन्मदिन कल 19 तारीख को था, लेकिन हम बहुत व्यस्त थे..."

End of Feed