टीवी मसाला

Elvish Yadav और Mr Faisu के बीच खत्म हुई दुश्मनी, कहा "अच्छा लगा उससे मिलकर..."

Elvish Yadav end Fight with Mr Faisu: एलविश यादव और मिस्टर फैजल एक दूसरे को देखना तक पसंद नहीं करते हैं लेकीन बिग बॉस ओटीटी 3 के वीकेंड पर लगता है सब कुछ बदल गया है। अब आइए जानते हैं कि वीकेंड के वार पर क्या खास देखने को मिला।

Image

Elvish Yadav end Fight with Mr Faisu

Elvish Yadav end Fight with Mr Faisu: बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में इस समय बैक टु बैक ट्विस्ट देखने को मिल रहा है। अब कल वीकेंड का वार देखा गया। वीकेंड का वार के रविवार के एपिसोड में, प्रभावशाली एल्विश यादव और फैसल शेख उर्फ मिस्टर फैसू अपने करीबी दोस्तों- लवकेश कटारिया और अदनान शेख का समर्थन करने के लिए प्रवेश किया। यह तो हमने हमेशा देखा है कि एलविश यादव और मिस्टर फैजल एक दूसरे को देखना तक पसंद नहीं करते हैं। अब आइए जानते हैं कि वीकेंड के वार पर क्या खास देखने को मिला।

होस्ट अनिल कपूर ने एल्विश और फैजल का शो में स्वागत किया। फिर वह फैजल से पूछते हैं कि क्या अदनान शो में अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। मिस्टर फैजू अदनान का समर्थन करते हैं और कहते हैं, "वो मेरा दोस्त है। 100% वो बहुत अच्छा खेल रहा है।" एल्विश तुरंत उसे रोकते हैं और कहते हैं, "सर झूठ बोल रहा है। बेकार खेल रहा है वो।" हालांकि एलविश ने टैली मसाला के साथ बातचीत में बताया की फैजल के साथ सब कुछ अच्छा रहा। वह एक बहुत अच्छे इंसान हैं। हमने एक दूसरे से बहुत अच्छे से बात की। रही बात दुश्मनी की तो यह एक बहुत बड़ा शब्द है और हमारे बीच ऐसा कुछ नहीं है।

अब इस बीच आपको बता दें कि वीकेंड के वार पर घर से दीपक चौरसिया का पत्ता कट चुका है। अब देखना है कि इस बार बिग बॉस ओटीटी 3 की ट्रॉफी कौन जीतता है।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article