Pati Patni Aur Panga का हिस्सा नहीं बनेंगे ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार, बल्कि मेहमान बन लेंगे एंट्री

Isha Malviya & Abhishek Kumar: एक्टर्स ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार को लेकर खबर सामने आ रही थी की ये एक्स कपल शो 'पति पत्नी और पंगा' में नजर आ सकते हैं। हालांकि अब खुद खबरों पर पूर्णविराम लगाते हुए चैनल ने सच बताया बल्कि वो किस कारण से इस शो में नजर आएंगे।

Isha Malviya & Abhishek Kumar: ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार एक समय पर रिलेशनशिप में रह चुके हैं। दोनों का रिश्ता एक बुरे मोड़ आकार खत्म हुआ था। रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' में दोनों के लड़ाई झगड़ों को भी लोगों ने जमकर देखा। सिर्फ यही नहीं इसी शो में ईशा के उस समय बॉयफ्रेंड समर्थ जुरैल भी नजर आए थे जो अब एक्स हो चुके हैं। अब हाल ही में अभिषेक और ईशा एक म्यूजिक वीडियो में नजर आए। खबरें उड़ने लगी की ये दोनों शो 'पति पत्नी और पंगा' में नजर आ सकते हैं लेकिन जानिए सच इस रिपोर्ट में।

Isha Malviya & Abhishek Kumar (1)

चैनल के खास सूत्र ने बताया कि ईशा मालवीय (Isha Malviya) और अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) 'पति पत्नी और पंगा' (Pati Patni Aur Panga) के एक एपिसोड में नजर आएंगे लेकिन हमेशा के लिए नहीं बल्कि गेस्ट के तौर पर। दोनों अपने नए 'नी तू बार बार' गाने को प्रोमोट करेंगे साथ ही शो में जोड़ियों के बीच मसाला और आग लगाएंगे ताकि एंटेरटेन्मेंट मिल सके। हालांकि ये खबर सुनने के बाद फैंस उन्हे शो में देखने के लिए काफी उत्साहित है।

End of Feed