Munmun Dutta and Raj Anadkat Engagement: तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम सीरियल में बबीता का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता ने सीरियल में टप्पू का रोल निभाने वाले राज अनाडकट संग सगाई कर ली है। यह खबर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 36 साल की मुनमुन और 27 साल के राज एक साथ रिलेशनशिप में थे, जिसके बाद अब उन्होंने अपने इस रिश्ते को एक कदम और आगे बढ़ा दिया है। इस महीने की शुरुआत में अपने-अपने परिवारों की मौजूदगी में एक-दूसरे को अंगूठियां पहना दी हैं। जहां मुनमुन अपने बबीता के रोल के लिए फेमस हैं वहीं राज ने शो में दिलीप जोशी के बेटे टप्पू की भूमिका निभाई थी।
सीरियल में जहां टप्पू के पिता जेठालाल का बबीता पर क्रश होता है वहीं रियल लाइफ में राज ने मुनमुन दत्ता का दिल जीत लिया है। दिसंबर 2022 में TMKOC से राज अलग हो गए थे। अब राज और मुनमुन की सगाई की खबर काफी तेजी से वायरल हो रही है।
क्या सच में हो गई मुनमुन और राज की सगाई?
न्यूज 18 की खबर के अनुसार अभिनेताओं के करीबी सूत्र ने बताया है कि मुनमुन और राज ने मुंबई के बाहर एक सिंपल समारोह में सगाई कर ली है। दोनों ने वडोदरा (गुजरात) में एक-दूसरे को अंगूठियां पहनाई है। मुनमुन और राज के परिवारों ने उनके रिश्ते को स्वीकार कर लिया है और वे समारोह में भी मौजूद थे। रिपोर्ट के अनुसार राज और मुनमुन बीते काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
