Shiv Thakare and Daisy Shah Dating: बिग बॉस 16 के रनर अप और खतरों के खिलाड़ी 13 (Khatrona ke Khiladi 13) के कंटेस्टेंट शिव ठाकरे (Shiv Thakare) अब अपने रिलेशनशिप की खबरों के चलते सुर्खियों में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि शिव, बॉलीवुड एक्ट्रेस डेजी शाह (Daisy Shah) को डेट कर रहे हैं। एक्ट्रेस डेजी शाह सलमान खान के साथ फिल्म जय हो (Jai Ho) में नजर आई थीं। जिसके बाद से ही सलमान खान और उनके बीच गहरी दोस्ती मानी जाती है। काफी समय तक फिल्मों से दूर रहने के बाद अब डेजी शाह ने रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 13 से छोटे पर्दे पर अपना डेब्यू कर लिया है। बताया जा रहा है कि खतरों के खिलाड़ी 13 के सेट पर डेजी शाह और शिव ठाकरे के बीच कुछ खिचड़ी पकती हुई नजर आई हैं, कई रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
शिव और डेजी शाह की पैपराजी ने खींची टांग
सोशल मीडिया पर शिव ठाकरे और डेजी शाह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दोनों एक साथ नजर आ रहे हैं। दोनों को साथ में देखकर पैपरानी टांग खींच रहे हैं। वह कहते हैं, 'क्या जोड़ी है' जिसके बाद शिव और डेजी शाह शर्माने लगते हैं। वीडियो में कमेंट सेक्शन में भी लोगों का यही मानना है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
