Indian Idol 14 Winner: कानपुर के वैभव गुप्ता ने दर्ज की जीत, ट्रॉफी के साथ-साथ इनाम में ले गए लाखों रुपये और कार

Indian Idol 14 Vaibhav Gupta Become Winner: 'इंडियन आइडल 14' ने भी टीवी पर लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नही छोड़ी थी। देशभर से लोग इस शो में अपनी किस्मत आजमाने आए थे। बीती रात शो का फिनाले हुआ, जिसमें कानपुर के वैभव गुप्ता ने अपनी जोरदार गायकी के साथ जीत दर्ज की।

Indian Idol 14 Vaibhav Gupta Become Winner: टीवी के चर्चित रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' ने सीजन 14 के साथ भी लोगों का खूब दिल जीता। इस शो को इस बार श्रेया घोषाल, कुमार सानु और विशाल ददलानी ने जज किया था। वहीं देशभर से आए लोगों ने भी इंडियन आइडल 14 में अपनी किस्मत आजमाने की कोशिश की थी। बीती रात 'इंडियन आइडल 14' (Indian Idol 14) का फिनाले था, जिसमें सोनू निगम जैसे दिग्गज कलाकार ने भी शिरकत की थी। खास बात तो यह है कि इस फिनाले में कानपुर के रहने वाले वैभव गुप्ता (Vaibhav Gupta) ने जीत दर्ज की है, जिसे लेकर फैंस में भी काफी खुशी है।

'इंडियन आइडल 14' (Indian Idol 14) के ऑडिशन में ही वैभव गुप्ता (Vaibhav Gupta) ने अपनी परफॉर्मेंस से जजेस को इंप्रेस कर दिया था। वैभव गुप्ता को विजेता के तौर पर केवल ट्रॉफी ही नहीं, बल्कि 25 लाख रुपये कैश और एक कार से नवाजा गया है। वहीं दूसरी ओर शुभादीप दास चौधरी और पीयूष पंवार क्रमश: फर्स्ट और सेकंड रनरअप बने हैं। खास बात तो यह है कि दोनों रनरअप को भी 5 लाख रुपये कैश प्राइज मिला है। वहीं थर्ड रनरअप बनीं अनन्या पाल को इनाम में 3 लाख रुपये मिले।

End of Feed