Indian Idol 13 Winner: 21 साल के Rishi singh ने खोली परिवार का पोल, बताया- 'हर कोई बेसुरा है...'

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Apr 3, 2023, 12:17 PM IST

Rishi Singh indian idol 13 winner talk about family: इंडियन आइडल से मिली 25 लाख की पुरस्कार राशि को लेकर ऋषि के बहुत सारे सपने हैं। इस पैसे से वो म्यूजिक सीखने और विकसित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यात्रा करने वाले हैं। 'मैं अब अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजर चाहता हूं। मैं इस हद तक बढ़ना चाहता हूं कि मैं किसी दिन शो में जज के तौर पर वापसी करूं।'

Indian Idol 13 Winner Rishi Singh on Singing Background: आखिरकार इंडियन आइडल सीजन 13 को उसका विजेता मिल गया है। 21 साल के ऋषि सिंह(Rishi Singh) रियलिटी शो के विनर बन चुके हैं। नेहा कक्कड़, विशाल ददलानी और हिमेश रेशमिया के शो इंडियन आइडल का विजेता बनकर ऋषि बहुत खुश हैं। शो की ट्रॉफी जीतते है अब ऋषि ने अपना उत्साह शेयर किया है। ऋषि ने बताया कि वास्तव में जब मेरे नाम की घोषणा की गई तो मैं अपने आंसुओं को कंट्रोल नहीं कर सका। इंडियन आइडल जैसे रियलिटी शो का विजेता बनना अतुलनीय है। मैंने वास्तव में बहुत मेहनत की थी।

rishi singh indian idol

ऋषि सिंह ने बताया कि जब मैंने शो में हिस्सा लिया तो यह अंत तक बने रहने की मानसिकता के साथ था। भले ही मैं शुरू से ही सोशल मीडिया पर लोकप्रिय हो था, लेकिन प्रतियोगिता वास्तव में कठिन थी, खासकर मेरे को-कंटेस्टेंट के साथ जो कि फर्स्ट रनर-अप है। इसलिए, मैंने हमेशा सोचा था कि कोई भी विजेता हो सकता है। इंडियन आइडल से मिली 25 लाख की पुरस्कार राशि को लेकर ऋषि के बहुत सारे सपने हैं। इस पैसे से वो म्यूजिक सीखने और विकसित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यात्रा करने वाले हैं। मैं अब अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजर चाहता हूं। मैं इस हद तक बढ़ना चाहता हूं कि मैं किसी दिन शो में जज के तौर पर वापसी करूं। इस बीच, मुझे शो के दौरान कई प्लेबैक ऑफर मिले हैं, जिन्हें मैं अपने म्यूजिक वीडियो के साथ आगे बढ़ाऊंगा।

End of Feed