टीवी मसाला

Imlie के बाद छोटे परदे पर नया शो लेकर एंट्री मारेंगी प्रोड्यूसर Gul Khan, अनुपमा की उड़ाएगी रातों की नींद

Imlie Producer Gul Khan New Show: टीवी सीरियल प्रोड्यूसर गुल खान (Gul Khan) के नए सीरियल को लेकर खबर आ रही हैं कि वह फिर एक बार नए शो के साथ छोटे परदे पर एंट्री मारेंगी। आखिर नए शो की कहानी क्या होने वाली है जानिए पूरी खबर टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में...

Image

Imlie Producer Gul Khan New Show

Imlie Producer Gul Khan New Show: इमली और इश्कबाज जैसी हिट सीरियल्स आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं। दर्शक मेकर्स के आगे आज भी इन सीरियल के रीमेक लाने की गुहार हर रोज लगाते हैं। यह शो टीवी इंडस्ट्री की फेमस प्रोड्यूसर गुल खान ने बनाए थे, जिसके लोग आज भी फैन हैं। कुछ महीने पहले ही इमली सीरियल ने टीवी की दुनिया से अलविदा लिया था, जिसके बाद हर कोई प्रोड्यूसर से उनके नए शो को लेकर सवाल कर रहे थे। अब खबर आई है की गुल खान अपने नए टीवी शो को लेकर एंट्री मारने वाली हैं और जनता को सप्राइज देना चाहती हैं।

रिपोर्ट्स की मानें तो गुल खान (Gul Khan) स्टारमां के सीरियल मौनरागम का हिन्दी रीमेक लाने वाली हैं। यह एक मलयालम सीरियल है, जिसमें एक महिला अपने पति और ससुरालवालों की खरी खोटी का सामना कर बेटा पैदा करने का प्रयास करती है, लेकिन सफल नहीं हो पाती। अब उसे अपनी बच्ची को बचाने के लिए सभी मुश्किलों से लड़ना होगा, सिर्फ यही नहीं वो अपनी बच्ची की परवरिश भी अकेले ही करती है। इस कहानी के लिए गुल खान ने किसी अभिनेत्री को फाइनल नहीं किया है, ऐसे में देखना दिलचस्प होगा की इस किरदार को कौन सी एक्ट्रेस अच्छे से निभा पाएगी।

यह खबर सुन जहां कुछ लोग खुश हैं तो वहीं कुछ लोग का कहना है कि प्रोड्यूसर को कुछ अलग करना चाहिए। एक यूजर ने लिखा कि, "दूसरी भाषा के शो की कहानी कॉपी करने लग गई हैं ये मैडम। कुछ नया इनोवेटिव लाओ।" हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब टीवी इंडस्ट्री में दूसरी भाषाओं की कहानियों को हिन्दी में दर्शकों के सामने पेश किया गया है। इससे पहले भी कई ऐसे शोज आ चुके हैं, जो दूसरी भाषाओं से कॉपी किए गए थे।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article