TV Stars Throws Grand Holi Party Every Year: होली की धूम पूरे देशभर में देखने को मिल रही है। हर कोई होली के रंग में रंगा नजर आ रहा है। इस खास दिन लोग एक-दूजे को रंग लगाकर त्यौहार मनाते हैं और अच्छे-अच्छे पकवानों का लुत्फ उठाते हैं। होली का क्रेज टीवी सितारों में भी खूब देखने को मिलता है। टीवी सीरियल्स में तो होली का आयोजन बड़े स्तर पर होता है, लेकिन बता दें कि कुछ सितारे ऐसे हैं जो असल जिंदगी में भी होली (Holi 2025) पर ग्रैंड पार्टी का आयोजन करते हैं। वे लोग होली पार्टी के नाम पर पैसे उड़ाने से जरा भी नहीं कतराते हैं। इस लिस्ट में एकता कपूर से लेकर अंकिता लोखंडे-विक्की जैन तक का नाम शामिल है। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन सितारों पर-
1. एकता कपूर (Ekta Kapoor)
एकता कपूर की दिवाली पार्टी और गणपति पूजा से तो हर कोई वाकिफ है। लेकिन बता दें कि डेली सोप क्वीन हर साल ग्रैंड होली पार्टी भी आयोजित करती हैं, जिसमें बॉलीवुड और टीवी सितारों का मेला लगता है। टीवी के अधिकतर सितारे एकता कपूर की होली पार्टी में शिरकत करना नहीं भूलते हैं। उनकी होली पार्टी की फोटोज भी देखने लायक होती हैं।
2. अंकिता लोखंडे-विक्की जैन (Ankita Lokhande-Vicky Jain)
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन शादी के बाद से ही ग्रैंड होली पार्टी का आयोजन करते आ रहे हैं। उनकी होली पार्टी में टीवी सितारों का भी खूब मेला लगता है। बीते साल अंकिता-विक्की की होली पार्टी में 'बिग बॉस 17' स्टार्स ने भी शिरकत की थी।
3. रवि दुबे-सरगुन मेहता (Ravi Dubey-Sargun Mehta)
रवि दुबे और सरगुन मेहता भी हर साल ग्रैंड होली पार्टी का आयोजन करते हैं। वे अपने साथ काम कर चुके सितारों के साथ तो जश्न मनाते ही हैं, साथ ही इंडस्ट्री में मौजूद खास दोस्तों को भी न्योता देना नहीं भूलते। बीते साल रवि-सरगुन ने मुंबई में दोस्तों के साथ होली मनाई थी।
4. श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya)
श्रद्धा आर्या अपने घर पर ग्रैंड होली पार्टी का आयोजन करती हैं। उनकी होली पार्टी में परिवार के साथ-साथ खास दोस्त भी शामिल होते हैं। होली पर श्रद्धा आर्या की मस्ती देखने लायक होती है। बता दें कि इस साल श्रद्धा आर्या अपने जुड़वा बच्चों के साथ पहली होली मनाएंगी।
5. रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly)
रुपाली गांगुली यूं तो 'अनुपमा' के सेट पर ही सभी कलाकारों के साथ होली मना लेती हैं। लेकिन एक्ट्रेस घर पर भी पार्टी करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। रुपाली गांगुली की होली पार्टी में परिवार के साथ-साथ खास दोस्त भी शामिल होते हं।
