टीवी मसाला

Hina Khan फिर से अस्पताल के बेड पर आईं नजर, ब्रेस्ट कैंसर इलाज के बीच फैंस से बोलीं- दुआ करो

Hina Khan Battling Cancer: ​ये रिश्ता क्या कहलाता अभिनेत्री हिना खान इस समय ब्रेस्ट कैंसर की बीमारी से लड़ रही है। अभी हाल ही में उन्हें इस बीमारी पता चला था। अब आज हिना खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर के फोटो साझा की हैं जिसमें देखा जा सकता है कि वह अस्पताल के बैड पर लेटी हुईं हैं। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Image

Hina Khan Battling Cancer

Hina Khan Battling Cancer: टीवी अभिनेत्री हिना खान इस समय ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। कुछ समय पहले ही अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर के पोस्ट साझा कर सभी को यह जानकारी दी थी। इसके बाद से ही वह हर नई अपडेट को सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। बीते दिन अभिनेत्री ने अपनी विग लगे बालों वाली एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह बता रही थीं कि वह काम पर वापसी लौट आईं हैं और अपने नए प्रोजेस्ट के काफी खुश हैं। अब आज हिना खान (Hina Khan) ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर के फोटो साझा की हैं जिसमें देखा जा सकता है कि वह अस्पताल के बैड पर लेटी हुईं हैं। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

ये रिश्ता क्या कहलाता अभिनेत्री हिना खान (Hina Khan) ने आज अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक और नई फोटो साझा की हैं, जिसमें देखा जा सकत है कि वह अस्पताल के बैड पर लेती हुई हैं। बैड से अस्पताल के बाहर का दृश्य साफ नजर आ रहा है। फोटो पर अभिनेत्री लिखा है कि "एक और नया दिन, मेरे लिए दुआ करें।" हिना खान अपने फैंस और सभी चाहने वालों से गुहार लगा रही है कि उनके लिए दुआ की जाए।

इसमें कोई संदेह नहीं है कि हिना खान अपनी इस मुस्किल घड़ी में भी पूरी मजबूती क साथ खड़ी हैं और अपनी हर दिन की लड़ाई को अच्छे से लड़ रही हैं। कल उन्होंने अपने नकली बाल वाले वीडियो से उन सभी को प्रेरणा दी जो इस लड़ाई से लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा "ये ज़िंदगी आपकी है और आपको तय करना है कि इसे कैसे जिया जाए।"

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article