टीवी मसाला

रेडिएटेड स्किन फ्लॉन्ट कर Hina Khan हुईं बुरी तरह ट्रोल, लोग बोले- अब ये दिखाना जरूरी था...

Hina Khan Trolls Bruatlly For Showing Radiated Skin Scar: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ने जिम से अपनी फोटो शेयर की, जिसमें वह रेडिएटेड स्किन स्कार फ्लॉन्ट करती नजर आईं। लेकिन अपनी इस तस्वीर के लिए हिना खान बुरी तरह ट्रोल हो गईं। लोगों ने कमेंट करते हुए कहा कि ये दिखाना जरूरी था।

Image

हिना खान रेडिएटेड मार्क्स दिखाने पर हुईं ट्रोल

Hina Khan Trolls Bruatlly For Showing Radiated Skin Scar: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ने अपने अंदाज से लोगों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। हिना खान की एक्टिंग के साथ-साथ उनका स्टाइल भी लोगों को खूब पसंद आता है। हिना खान बीते साल ब्रेस्ट कैंसर की चपेट में आ गई थीं, लेकिन बीमारी में भी हिना खान (Hina Khan) ने अपना जज्बा कमजोर नहीं पड़ने दिया। वहीं अब हिना खान धीरे-धीरे ब्रेस्ट कैंसर से ठीक हो रही हैं। उन्होंने मेजर सर्जरी और कीमोथेरेपी के बाद जिम में वर्कआउट करना भी नहीं छोड़ा। लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसे लेकर वह ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं।

हिना खान (Hina Khan) ने जिम में रहते हुए एक फोटो शेयर की, जिसमें उनके अंडरआर्म्स के पास रेडिएशन स्कार नजर आया। इस फोटो को शेयर करते हुए हिना खान ने कैप्शन में लिखा, "रेडिएटेड स्किन स्कार। इसे रेडिएशन बर्न्स भी कहते हैं। ठीक है, ये निशान वक्त के साथ-साथ गायब हो जाएगा और हम इससे आगे बढ़ जाएंगे। हजारों खूबसूरत चीजें हैं जो तुम्हारा इंतजार कर रही हैं। भरोसा, ताकत, विश्वास और आभार।" लेकिन हैरत की बात तो यह है कि हिना खान की इस तस्वीर को देख लोगों ने उन्हें ताना मारना शुरू कर दिया।

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की हिना खान हुईं ट्रोल

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की हिना खान हुईं ट्रोल

हिना खान (Hina Khan) ने इस फोटो को देख एक यूजर ने लिखा, "अब ये भी दिखाना जरूरी है? बिना दिखाए क्या बहादुर नहीं बोल सकते थे? ऐसे तो हमारी मां हमें सारी जिंदगी उसके स्ट्रेच मार्क्स और सी-सेक्शन या वजाइना के स्टिचेस दिखाकर उनके बहादुर होने की कहानी सुनाती रहेंगी। जो निशान नहीं दिखाते क्या वो बहादुर नहीं होते। हर औरत बहादुर है जो मां बनने और बच्चा पैदा करने में कितना दर्द उठाती है। अगर सोशल मीडिया पर सारी चीजें शेयर करते रहें तो ही बहादुर कहे जाएंगे?" दूसरे यूजर ने लिखा, "अब ये भी दिखाने की जरूरत थी?"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article