Rozlyn Khan के आरोपों को Hina Khan ने दिखाया ठेंगा, बीच पर चिल करते हुए बोलीं- प्यार बांटो...

Hina Khan Is In Chilling Mode Amid Rozlyn Khan Allegations Of Fake Cancer: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान के ब्रेस्ट कैंसर को लेकर रोजलिन खान उनपर लगातार आरोप लगा रही हैं। लेकिन अब हिना खान ने उनके आरोपों को ठेंगा दिखाते हुए एक फोटो शेयर की हैं, जिसमें वह बीच पर चिल करती दिखीं।

Hina Khan Is In Chilling Mode Amid Rozlyn Khan Allegations Of Fake Cancer: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। हिना खान ने अपनी एक्टिंग से केवल टीवी इंडस्ट्री ही नहीं बल्कि बॉलीवुड तक में अपनी जबरदस्त पहचान बनाई है। बीते साल हिना खान को स्टेज-3 ब्रेस्ट कैंसर हुआ था, जिससे अब एक्ट्रेस धीरे-धीरे ठीक हो रही हैं। लेकिन रोजलिन खान ने हिना खान पर आरोप लगाया था कि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' एक्ट्रेस को स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर नहीं है और वो पब्लिसिटी के लिए ऐसा कर रही हैं। रोजलिन खान ने हाल ही में हिना खान (Hina Khan) के नाम से पीईटी स्कैन रिपोर्ट भी लीक की है, जो देखते ही देखते चर्चा में आ गई। लेकिन इन आरोपों से हिना खान को जरा भी फर्क नहीं पड़ा।

रोजलिन खान के आरोपों को ठेंगा दिखाकर चिल मोड में हैं हिना खान

End of Feed