ब्रेस्ट कैंसर पीड़ित Hina Khan ने लुटाया Rocky Jaiswal पर प्यार, बॉयफ्रेंड को दिया ये टैग

Hina Khan Shower Love On Rocky Jaiswal: टीवी एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों थर्ड स्टेज ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल पर प्यार लुटाया। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए हिना खान का अपमे बॉयफ्रेंड रॉकी के लिए खूबसूरत पोस्ट।

Hina Khan Shower Love On Rocky Jaiswal: टीवी दुनिया का चमकता सितारा एक्ट्रेस हिना खान अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस थर्ड स्टेज कैंसर पीड़ित हैं जिसका इलाज अब भी जारी है। अपने फैंस को हेल्थ अपडेट देने के लिए हिना सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव दिखाई देती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल पर प्यार लुटाया। दोनों की तस्वीर बेहद प्यारी है जिससे किसी की नजर हटना बेहद ही मुश्किल है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए हिना का वायरल पोस्ट।

Hina Khan-Rocky Jaiswal

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम हिना खान (Hina Khan) ने अपने इंस्टाग्राम पर बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल (Rocky Jaiswal) के लिए पोस्ट शेयर किया। हिना रॉकी को गालों पर किस करते हुए दिखाई दीं। तस्वीर शेयर करते हुए हिना खान ने रॉकी को अपना 'जिगर का टुकड़ा' बताया। वहीं रॉकी ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा आप भी। दोनों की तस्वीर को देख फैंस कपल की बलाएं ले रहे हैं। आग की तरह ये पोस्ट इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। हिना और रॉकी अक्सर कपल गोल्स देते रहते हैं। ब्रेस्ट कैंसर की बीमारी में हिना खान का ख्याल रॉकी ने ही रखा।

End of Feed