टीवी मसाला

ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रहीं Hina Khan फिर पहुंची अस्पताल, हाथ में लगी ड्रिप देख फैंस हुए परेशान

Hina Khan Shared Cute Video: टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस हिना खान ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। हालांकि फैंस को हिना की चिंता तब सताने लगी जब एक्ट्रेस के हाथ में ड्रिप देखी गई। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए हिना का वीडियो।

Image

Hina Khan shared cute video

Hina Khan Shared Cute Video: टीवी दुनिया की मानी एक्ट्रेस हिना खान अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती है। इन दिनों एक्ट्रेस थर्ड स्टेज कैंसर से जूझ रही हैं। हर कोई एक्ट्रेस के लिए सलामती की दुआ मांग रहा है। हालांकि ब्रेस्ट कैंसर की बीमारी में भी हिना ने काम नहीं छोड़ा। वो लगातार अपने प्रोजेक्ट्स को पूरा करती हुई दिखाई दीं। इन सब के बीच हिना खान ने सोशल मीडिया पर एक लेटेस्ट वीडियो पोस्ट किया जिसमें वो क्यूट लग रही हैं। वीडियो को देखने के बाद फैंस को हिना खान चिंता सताने लगी लेकिन कैसे जानिए पूरी खबर इस रिपोर्ट में।

ब्रेस्ट कैंसर पीड़ित हिना खान (Hina Khan) अपने फैंस को हेल्थ से जुड़ी अपडेट सोशल मीडिया पर देती रहती हैं। इस बीच जब एक्ट्रेस की लेटेस्ट वीडियो में उन्हे अस्पताल के कपड़ों और हाथ में लगी ड्रिप फैंस ने देखी तो हर कोई परेशान होने लगा। एक्ट्रेस अपने वीडियो के जरिए सभी को हमें अपने हर दिन को ग्रेट बनाना चाहिए चाहे वो हो या नहीं। हिना अपने इस वीडियो में क्यूट-क्यूट चेहरे बनाते हुए नजर आईं। फैंस हिना की इस वीडियो पर जमकर प्यार भी बरसा रहे हैं। इंटरनेट पर हिना को लोगों से प्यार के साथ-साथ जमकर सपोर्ट भी मिलता है।

वीडियो को देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि हिना खान अस्पताल में भर्ती है। हालांकि जो भी हम आशा करते हैं कि हिना जल्द से जल्द ठीक हो जाए। बता दें जल्द ही हिना खान बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ 'सेलेब्रिटी मास्टरशेफ' शो में नजर आने वाली हैं। शो से बिटिएस तस्वीरें और वीडियो सामने आई है जिसमें कंटेस्टेंट्स कपल का धूम धाम से स्वागत कर रहे हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article