ब्रेस्ट कैंसर में Hina Khan की हिम्मत बने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल, एक्ट्रेस के साथ खुद भी हुए थे गंजे

Hina Khan on Rocky Jaiswal: टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस हिना खान ने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के लिए एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में हिना ने बताया कि कैसे ब्रेस्ट कैंसर बीमारी में रॉकी उनकी ढाल बन खड़े रहे और एक्ट्रेस के साथ-साथ खुद भी गंजे हुए थे।

Hina Khan on Rocky Jaiswal: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम हिना खान इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इन दिनों एक्ट्रेस थर्ड स्टेज ब्रेस्ट कैंसर बीमारी से जूझ रही है। अपनी बीमारी से जुड़ी एक्ट्रेस हमेशा फैंस को अपडेट देकर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। इस बीच हिना खान ने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के लिए एक पोस्ट शेयर किया। जिसमें कैसे ब्रेस्ट कैंसर बीमारी में रॉकी ने एक्ट्रेस का ख्याल रखा। सिर्फ यही नहीं हिना के साथ-साथ रॉकी ने भी अपने बाल काट खुद को गंजा कर लिया था।

Hina Khan

टीवी एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) ने एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर कर बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल (Rocky Jaiswal) के लिए तारीफ़ों के पुल बांधे हैं। एक्ट्रेस ने लिखा कि 'जब मैंने अपने बाल काट रही थी तभी उसने भी अपना सिर मुंडवाया। उसने तभी बाल बढ़ाए जब मेरे सिर पर उगना शुरू हुए। उस आदमी के लिए जो मेरी आत्मा की देखभाल करता है, उस आदमी के लिए जो हमेशा कहता है "मैंने तुम्हें पा लिया है"। उस आदमी के लिए जो हमेशा मेरे साथ रहता है, भले ही हार मानने के सौ कारण हों.. इस निस्वार्थ आदमी के लिए जो केवल रिश्ते बनाए रखना जानता है।'

End of Feed