टीवी मसाला

Hina Khan को ब्रेस्ट कैंसर के कारण रातों-रात किया इस फिल्म से रिप्लेस, अब ये हसीना बनेगी 'राप्चिक रीटा'

Hina Khan Replaces From Film Rapchik Reeta Due To Breast Cancer: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ने अपनी एक्टिंग से लोगों का खूब दिल जीता है। लेकिन इन दिनों एक्ट्रेस ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं और उनका इलाज भी शुरू हो गया है। लेकिन ब्रेस्ट कैंसर के कारण उन्हें एक फिल्म से रातों-रात रिप्लेस कर दिया गया।

Image

ब्रेस्ट कैंसर के कारण इस फिल्म से रिप्लेस की गईं हिना खान

Hina Khan Replaces From Film Rapchik Reeta Due To Breast Cancer: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान बीते कई सालों से लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की अक्षरा बनकर उन्होंने टीवी की दुनिया में तो राज किया ही, साथ ही 'हैक्ड' फिल्म के जरिए बॉलीवुड में भी जगह बनाई। लेकिन हाल ही में हिना खान पर मुसीबतें आ गिरी हैं। दरअसल, हिना खान (Hina Khan) को ब्रेस्ट कैंसर है और उनका इलाज भी शुरू हो गया है। लेकिन इस ब्रेस्ट कैंसर के कारण हिना खान के करियर पर आन पड़ी है। उन्हें रातों-रात एक फिल्म से रिप्लेस कर दिया गया।

हिना खान (Hina Khan) के हाथ कुछ दिनों पहले डिजनी प्लस हॉटस्टार की मूवी 'राप्चिक रीटा' (Rapchik Reeta) लगी थी, जो कि एक कोर्टरूम ड्रामा है। इस फिल्म में हिना खान बतौर वकील नजर आतीं। लेकिन बताया जा रहा है कि ब्रेस्ट कैंसर के कारण हिना खान को इस फिल्म से रिप्लेस कर दिया गया है। वहीं अब इस मिस्ट्री थ्रिलर मूवी में हिना खान की जगह 'द केरल स्टोरी' एक्ट्रेस अदा शर्मा ले सकती हैं। हालांकि इस मामले पर अभी तक मेकर्स या फिर हिना खान की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है।

हिना खान को रिप्लेस किये जाने से खफा हुए फैंस

'राप्चिक रीटा' (Rapchik Reeta) से हिना खान को रिप्लेस किये जाने पर उनके फैंस की नाराजगी सातवें आसमान पर है। एक यूजर ने इसपर कमेंट करते हुए लिखा, "थू है डिजनी प्लस हॉटस्टार पर।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "हिना खान (Hina Khan) अच्छी च्वॉइस थी, लेकिन कोई नहीं उसके हाथ बड़ा प्रोजेक्ट लगेगा।" तीसरे यूजर ने लिखा, "मेकर्स पछताएंगे बाद में।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article