Hina Khan Replaced By Tripti Dimri: टीवी दुनिया की मशहूर हसीनाओं में से एक हिना खान इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में है। एक्ट्रेस थर्ड स्टेज ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं जिसका इलाज अभी चालू है। हिना अपनी एक्टिंग के लिए अब टीवी से लेकर पंजाबी इंडस्ट्री में जमकर नाम कमा रही हैं। हालांकि क्या आपको पता एक समय पर हिना खान को अपने रंग की वजह से बॉलीवुड की बड़ी फिल्म हाथ से गवानी पड़ी थी। जी हाँ, हिना खान ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि कैसे बॉलीवुड में रंग भेदभाव चलता है जिसके चलते रातों-रात उन्हे फिल्म से रिप्लेस कर दिया गया था।
ब्रेस्ट कैंसर पीड़ित हिना खान (Hina Khan) ने हाल ही में पॉडकास्ट के दौरान बताया कि उन्हे बॉलीवुड की फिल्म 'लैला मजनू' (Laila Majnu) ऑफर हुई थी। लेकिन इस फिल्म से हिना खान को बाहर कर दिया गया था। एक्ट्रेस के बदले फिल्म में तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) को कास्ट किया गया। हिना खान को फिल्म से बाहर करने की वजह उनका गेहुआँ रंग था। फिल्म 'लैला मजनू' में मेकर्स कश्मीर की लड़की के लिए गोरी एक्ट्रेस को ढूंढ रहे थे। आज भी हिना खान को इस बात का दुख है कि फिल्म से उन्हे रिप्लेस किया गया और वो भी उनके रंग की वजह से।
साजिद अली डायरेक्टेड फिल्म 'लैला मजनू' वैसे तो बड़े परदे पर कुछ कमाल नहीं कर सकी लेकिन तृप्ति और अविनाश तिवारी की एक्टिंग ने सभी का दिल जीता। साल 2018 में फिल्म को रिलीज किया गया था। सिर्फ हिना ही नहीं इससे पहले कई हसीनाएं रंग भेदभाव जैसी अन्य गंभीर मामलों से जूझ चुकी हैं। बता दें हिना का ब्रेस्ट कैंसर का इलाज जारी है और वो अब ठीक होने की राह पर हैं। इस मुश्किल में हिना की लाठी बन बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल ने साथ दिया।
