साल की शुरुआत में दूसरा उमराह करने पहुंचीं Hina Khan, बोलीं- ये जगह मुझे सुकून देता है...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 13, 2024, 09:36 AM IST

Hina Khan Performs Umrah: टीवी एक्ट्रेस हिना खान दूसरे उमराह के लिए मक्का और मदीना पहुंची हैं। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर बताया कि उमराह करते समय उन्हें कैसा अनुभव हुआ। एक्ट्रेस की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।

Hina Khan Performs Umrah: टीवी एक्ट्रेस हिना खान अपने दूसरे उमराह के लिए मक्का और मदीना गई हुई हैं।साऊदी अरेबिया में ये होली प्लेस स्थित है। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उमराह करने की तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं। एक्ट्रेस फोटो में ब्लैक अबाया पहने हुए नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। एक्ट्रेस इससे पहले भी उमराह करने आ चुकी हैं। एक्ट्रेस ने फैंस संग उमराह करने का एक्सपीरियंस शेयर किया है।

हिना ने इन फोटो को शेयर करते हुए लिखा, इस बार भी इमोशनल, नवर्स और घबराहट भरा एहसास किया। एक्ट्रेस ने कहा, जब आप उमराह करने के लिए आते हैं तो आप एक छोटे बच्चे की तरह रोते हैं। आप मंत्रमुग्ध होते हैं, आप के लिप्स फ्रीज हो जाते हैं। ये एक अदभूत एहसास है। आपकी नजरें नहीं हटती है। आप बस देखते रहते हैं। ये जगह मेरे अंदर सब्र और शांति भर देती हैं।

End of Feed