टीवी मसाला

Bigg Boss 17: एंट्री के साथ ही ईशा मालवीय के पापा ने गुल की समर्थ की बत्ती, आयशा खान को भी लिया आड़े हाथ

Bigg Boss 17 Isha Malviya Father Entry Promo Video: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' में इन दिनों जमकर बवाल मच रहा है। हाल ही में एक प्रोमो वीडियो रिलीज हुआ है, जिसमें ईशा मालवीय के पापा एंट्री करते नजर आए। उन्होंने समर्थ को नजरअंदाज किया, साथ ही आयशा सिंह को आड़े हाथों लिया।

Image

ईशा मालवीय के पिता ने समर्थ और आयशा को लिया आड़े हाथों

Bigg Boss 17 Isha Malviya Father Entry Promo Video: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। जैसे-जैसे शो का फिनाले नजदीक आ रहा है, इसकी टीआरपी रेटिंग भी सुधरती जा रही है। बता दें कि इन दिनों सलमान खान के बिग बॉस 17 में फैमिली वीक चल रहा है। बीते दिन मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) की बहन, मन्नारा चोपड़ा की बहन और आयशा खान के भाई ने एंट्री मारी थी। वहीं आज के एपिसोड में ईशा मालवीय के पापा कदम रखते नजर आएंगे, जिससे जुड़ा उनका एक प्रोमो वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है।

'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) से जुड़े प्रोमो वीडियो में नजर आया कि घरवाले अपनी मस्ती में चूर रहते हैं और तभी ईशा मालवीय के पापा की एंट्री होती है। पिता को सामने देख ईशा मालवीय फूट-फूटकर रोने लगती हैं। ऐसे में उनके पापा भी अपनी लाडली बेटी को गले लगाते हैं। वहीं समर्थ जुरेल भी ईशा के पिता से मिलने की कोशिश करते हैं। वह उनके पैर छूते हैं और उनसे ईशा मालवीय (Isha Malviya) की मम्मी के बारे में पूछते हैं। लेकिन ईशा मालवीय के पापा उन्हें आशीर्वाद देकर नजरअंदाज कर देते हैं। ऐसे में समर्थ मुनव्वर से कहते हैं कि मुझे बहुत डर लग रहा है। समर्थ की बत्ती गुल देखकर मुनव्वर फारूकी और अभिषेक कुमार भी उनपर चुटकी लेते हैं।

ईशा के पापा ने अंकिता और आयशा को लिया आड़े हाथों

ईशा मालवीय (Isha Malviya) के पापा अपनी बेटी से कहते हैं कि गेम थोड़ा सा बचा है और तुम्हें ऐसा कौन लगता है कि न चाहते हुए भी इसकी बात माननी पड़ती है। ऐसे में ईशा, अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और विक्की जैन का नाम लेती हैं। ऐसे में ईशा मालवीय के पापा उनसे कहते हैं, "तुझे किसी की जरूरत है क्या आगे बढ़ने की। किसी की एंट्री पर वाद विवाद क्यों करना। सलमान सर ने कहा है कि इन दो लोगों से दूर रहो तो बिल्कुल दूर रहो।" ईशा मालवीय के पापा उनसे आयशा खान की एंट्री के बारे में भी पूछते हैं। इसपर वह जवाब देती हैं कि आयशा मुनव्वर के लिए आई है, जिसपर उनके पिता ने कहा, "इज्जत बनाने या मिटाने? बनाना होता तो यहां आती ही नहीं। बिल्कुल एक जैसा ही है।" बता दें कि आखिरी लाइन से ईशा के पापा का इशारा समर्थ जुरेल की ओर माना जा रहा है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article