टीवी मसाला

साल की शुरुआत में दूसरा उमराह करने पहुंचीं Hina Khan, बोलीं- ये जगह मुझे सुकून देता है...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 13, 2024, 09:36 AM IST

Hina Khan Performs Umrah: टीवी एक्ट्रेस हिना खान दूसरे उमराह के लिए मक्का और मदीना पहुंची हैं। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर बताया कि उमराह करते समय उन्हें कैसा अनुभव हुआ। एक्ट्रेस की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।

Image

Hina Khan (credit pic: Instagram)

Hina Khan Performs Umrah: टीवी एक्ट्रेस हिना खान अपने दूसरे उमराह के लिए मक्का और मदीना गई हुई हैं।साऊदी अरेबिया में ये होली प्लेस स्थित है। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उमराह करने की तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं। एक्ट्रेस फोटो में ब्लैक अबाया पहने हुए नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। एक्ट्रेस इससे पहले भी उमराह करने आ चुकी हैं। एक्ट्रेस ने फैंस संग उमराह करने का एक्सपीरियंस शेयर किया है।

हिना ने इन फोटो को शेयर करते हुए लिखा, इस बार भी इमोशनल, नवर्स और घबराहट भरा एहसास किया। एक्ट्रेस ने कहा, जब आप उमराह करने के लिए आते हैं तो आप एक छोटे बच्चे की तरह रोते हैं। आप मंत्रमुग्ध होते हैं, आप के लिप्स फ्रीज हो जाते हैं। ये एक अदभूत एहसास है। आपकी नजरें नहीं हटती है। आप बस देखते रहते हैं। ये जगह मेरे अंदर सब्र और शांति भर देती हैं।

हिना ने शेयर की उमराह की फोटो

एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी कई वीडियो और फोटो शेयर की हैं। फैंस एक्ट्रेस की फोटो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।एक्ट्रेस फैंस संग अपनी डे टूडे के अपडेट को शेयर करना नहीं भूलती हैं। एक्ट्रेस इससे पहले अपनी मां के साथ उमराह करने के लिए पहुंची थीं। हिना से पहले जनत जुबैर अपने परिवार के साथ उमराह करने के लिए पहुंची थीं। जन्नत ने परिवार संग इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की थीं। वहीं, हिना के काम की बात करें तो एक्ट्रेस ओटीटी प्लेटफॉर्म को एक्सप्लोर कर रही हैं। एक्ट्रेस को शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से घर-घर में पहचान मिली थी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article