टीवी मसाला

Hina Khan ने कैंसर से निजात पाने के लिए आधी रात को अदा की नमाज, दुआ में अपने लिए मांगी अच्छी सेहत

Hina Khan Offers Tahajjud Namaz To Gets Relief Shares Video: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान कैंसर से निजात पाने के लिए हर संभव कोशिश कर रही हैं। एक्ट्रेस ने आधी रात को तहज्जुद की नमाज अदा की, जिससे जुड़ा वीडियो भी एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है।

Image

हिना खान ने पढ़ी नमाज

Hina Khan Offers Tahajjud Namaz To Gets Relief Shares Video: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान को ब्रेस्ट कैंसर हो गया है। इस बात की जानकारी हिना खान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए फैंस को दी है। हिना खान ने कैंसर से छुटकारा पाने के लिए इलाज शुरू करा दिया है। यहां तक कि एक्ट्रेस की पहली कीमोथैरेपी भी हो गई है, जिसके कारण हिना खान को अपने बाल तक काटने पड़े थे। लेकिन कैंसर को हराने के लिए हिना खान (Hina Khan) दवा के साथ-साथ दुआ का भी सहारा ले रही हैं। उन्होंने अपनी बीमारी से निजात पाने के लिए रात में तहज्जुद की नमाज अदा की, जिससे जुड़ा वीडियो एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी साझा किया है।

हिना खान (Hina Khan) ने कैंसर से छुटकारा पाने के लिए तहज्जुद की नमाज अदा की, जिसमें उन्होंने अपने लिए ढेर सारी दुआ मांगी। हिना खान ने वीडियो में दिखाया कि इबादत में बैठे-बैठे उनके पैर भी सुन्न हो गए, क्योंकि उनका लगातार इलाज चल रहा है। हालांकि इन चीजों को भूलकर हिना खान ने खुदा में अपना विश्वास जताया और लिखा, "लेकिन वो अल-रहीम है, सबसे दयालु है, मलिकुल मुल्क है और वो मेरी मदद जरूर करेगा।" हिना खान ने अपने इस वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, "तहज्जुद, सबसे बेहतर सुनने वाले से बात करो, सबसे दयालु। जुम्मा मुबारक।"

हिना खान का वीडियो देख भावुक हुए फैंस

हिना खान (Hina Khan) का नमाज से जुड़ा वीडियो देखकर फैंस भी भावुक नजर आए। एक यूजर ने लिखा, "आपके वीडियो ने मुझे रुला दिया। अल्लाह आपकी हर तकलीफ को दूर करे, चाहे वो शारीरिक हो या मानसिक।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "अल्लाह आपको जल्दी ठीक कर देंगे, स्ट्रॉन्ग हिना।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article