टीवी मसाला

Hina Khan ने गोवा पहुंचकर अदा की जुमा की नमाज, कैंसर से जल्द से जल्द निजात पाने के लिए मांगी दुआएं

Hina Khan Offers Friday Namaz In Goa Near Pool: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए गोवा पहुंची हैं। वहां वह अपने बॉयफ्रेंड और मां के साथ खूब एंजॉय कर रही हैं। लेकिन इन सबके बीच वह जुमा (शुक्रवार) की नमाज पढ़ना बिल्कुल भी नहीं भूलीं।

Image

हिना खान ने गोवा में अदा की नमाज

Hina Khan Offers Friday Namaz In Goa Near Pool: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ने अपनी एक्टिंग से लोगों का खूब दिल जीता है। हिना खान का जल्द ही बर्थडे आने वाला है, जिसका सेलिब्रेशन एक्ट्रेस ने 10 दिन पहले ही शुरू कर दिया है। खास बात तो यह है कि बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए हिना खान गोवा पहुंची हैं, जहां वह जमकर एंजॉय भी कर रही हैं। गोवा में रहते हुए हिना खान लगातार अपनी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। लेकिन इस एंजॉयमेंट के बीच भी हिना खान (Hina Khan) इबादत करना बिल्कुल नहीं भूलीं। शुक्रवार के दिन हिना खान ने गोवा में रहते हुए नमाज अदा की, जिससे जुड़ी झलक भी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की।

हिना खान (Hina Khan) ने गोवा में पूल के किनारे जुमा (शुक्रवार) की नमाज अदा की। हिना खान ने ग्रीन रंग की जानमाज बिछाकर गोवा में नमाज अदा की। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "जुम्मा मुबारक...दुआ।" बता दें कि हिना खान को अक्सर धार्मिक वीडियोज और फोटोज भी शेयर करते हुए देखा जाता है। वहीं एक्ट्रेस के गोवा ट्रिप की बात करें तो उन्होंने इससे जुड़ी झलकियां भी साझा की थीं। हिना खान की गोवा से जुड़ी तस्वीरें देखकर कह सकते हैं कि वह वहां खूब एंजॉय कर रही हैं। अपनी एक फोटो में हिना खान व्हाइट वनपीस पहने नजर आई थीं।

हिना खान ने अदा की नमाज

हिना खान ने अदा की नमाज

हिना खान और रॉकी जैसवाल का हुआ पैचअप!

हिना खान (Hina Khan) ने कुछ वक्त पहले कई ऐसी इंस्टाग्राम स्टोरीज शेयर की थीं, जिसे देख अटकलें लगने लगी थीं कि उनका और रॉकी जैसवाल का ब्रेकअप हो चुका है। एक वीडियो के जरिए हिना खान ने जाहिर किया था कि शादी से उनका विश्वास उठ गया है। लेकिन गोवा में रहते हुए हिना खान ने बॉयफ्रेंड के साथ भी तस्वीर शेयर की और ब्रेकअप की खबरों पर फुल स्टॉप लगा दिया।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article