Hina Khan To Make Comeback With Jhalak Dikhhla Jaa 11: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) की अक्षरा बनकर लाखों लोगों का दिल जीता। वह आज तक अक्षरा के नाम से लोगों के दिल में बसती हैं। हालांकि इसके बाद हिना खान ने अपने करियर ग्राफ को ऊंचा उठाने का फैसला किया और बॉलीवुड में भी हाथ आजमाया। लेकिन अब लग रहा है कि हिना खान छोटे पर्दे पर वापसी के लिए फिर से तैयार हैं। दरअसल, हिना खान को लेकर खबर है कि वह 'झलक दिखला जा 11' में नजर आ सकती हैं।
यह भी पढ़ें: ऐश्वर्या शर्मा ने 'बिग बॉस 11' पर लगाई मुहर, लेटेस्ट पोस्ट देख सातवें आसमान पर है फैंस की खुशी
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'झलक दिखला जा 11' (Jhalak Dikhhla Jaa 11) के मेकर्स ने हिना खान (Hina Khan) को शो के लिए अप्रोच किया है। उनके और मेकर्स के बीच शो को लेकर बातचीत जारी है और वह जल्द ही कॉन्ट्रैक्ट भी साइन कर सकती हैं। हालांकि अभी तक इस मामले पर हिना खान या मेकर्स की ओर से आधिकारिक तौर पर टिप्पणी नहीं की गई है। बता दें कि अगर हिना खान 'झलक दिखला जा 11' में कदम रखती हैं तो यह उनका तीसरा रिएलिटी शो होगा।
हिना खान (Hina Khan) ने 'बिग बॉस 11' के बाद से ही रिएलिटी शोज से अपनी दूरी बढ़ा ली थी। लेकिन अब माना जा रहा है कि एक्ट्रेस एक बार फिर से रिएलिटी शो में किस्मत आजमाने के लिए तैयार हैं। बता दें कि उनके साथ-साथ 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की शिवांगी जोशी को भी शो के लिए अप्रोच किया गया है।
'झलक दिखला जा 11' में कदम रख सकते हैं ये सितारे
बता दें कि 'झलक दिखला जा 11' (Jhalak Dikhhla Jaa 11)के लिए अभी तक कई सितारों के नाम सामने आ चुके हैं, जिसमें प्रियंका चाहर चौधरी, शिव ठाकरे, निमृत कौर आहलुवालिया, उर्वशी ढोलकिया और मनीषा रानी जैसे सितारे शामिल हैं।
