Hina Khan ने अपनी ही झड़े बालों से बनाई नई विग, लुक ने फिर लौटाई एक्ट्रेस के चेहरे पर मुस्कान

Hina Khan New Wig: टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने सोशल मीडिया पर फैंस को एक सप्राइज़ दिया है जिसे देख सभी के होश उड़ गए हैं। कैंसर बीमारी से जूझ रही हिना ने खुद को खुद से ही एक गिफ्ट दिया है जिसकी किसी को भी उम्मीद नहीं थी, देखिए वीडियो इस रिपोर्ट में।

Hina Khan New Wig: टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस हिना खान इन डीनो अपनी बीमारी ब्रेस्ट कैंसर के चलते सुर्खियों में बनी हुई है। एक्ट्रेस अपनी बीमारी से जुड़ी हर एक अपडेट सोशल मीडिया पर देती रहती हैं जिससे फैंस को उनकी सेहत के बारे में पता रहे। हाल ही में हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें एक्ट्रेस ने खुद को खुदी की एक चीज से तोहफा दिया है। यह तोहफा देख फैंस को एक खूबसूरत सप्राइज़ मिला है जिससे वह खुश हो गए हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए वीडियो।

Hina Khan New Wig from her own hair

ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम हिना खान (Hina Khan) ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट की जिसमें एक्ट्रेस ने अपने ही बने बालों की विग खुद को गिफ्ट की है। एक्ट्रेस ने पोस्ट कर लिखा कि जिस क्षण मुझे पता चला, मुझे पता था कि मेरे बाल झड़ जाएंगे, मैंने अपने हिसाब से उन्हें कटवाने का फैसला किया। जबकि मेरे बाल अभी भी स्वस्थ, लंबे और जीवंत थे। मैंने अपने खुद के बालों से एक विग बनाने का फैसला किया जो मुझे इस मुशकुल समय में आराम देगा। और मुझे कहना चाहिए कि यह एक एक अच्छा फैसला था जिसपर मुझे इस पर बहुत गर्व है।

End of Feed