काबा शरीफ को सजदा करते ही Hina Khan की आंखों से निकले आंसू, वीडियो शेयर कर बोलीं- सपने में भी नहीं सोचा था...

Hina Khan Gets Emotional During Umrah: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। हिना खान ने हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें वह काबा शरीफ के सामने भावुक होती नजर आईं। हिना ने बताया कि उन्होंने सोचा भी नहीं था कि सर्जरी के बाद वो यहां आएंगी।

Hina Khan Gets Emotional During Umrah: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। हिना खान ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की अक्षरा बनकर लोगों का ऐसे दिल जीता कि आज भी उन्हें अक्षरा के नाम से घर-घर में जाना जाता है। इन दिनों हिना खान उमराह के लिए मक्का और मदीना शरीफ गई हुई हैं, जहां रहकर एक्ट्रेस लगातार अपने फैंस के साथ भी जुड़ी हुई हैं। हिना खान ने उमराह से जुड़ी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर की थीं, जो देखते ही देखते वायरल हो गईं। वहीं हाल ही में हिना खान (Hina Khan) ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह काबा शरीफ के सामने भावुक होती नजर आईं। हिना खान ने बताया कि उन्होंने सोचा भी नहीं था कि सर्जरी के बाद वो यहां आ भी पाएंगी, लेकिन अल्लाह ने उन्हें यहां तक पहुंचा दिया।

काबा शरीफ को छूते ही भावुक हो गईं हिना खान

End of Feed