Hina Khan Cryptic Post Amid Cancer Makes Fans Tensed: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की अक्षरा बनकर सालों तक लोगों के दिलों पर राज किया। हिना खान का अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आता था। लेकिन इन दिनों हिना खान ब्रेस्ट कैंसर की तकलीफ से गुजर रही हैं। उन्होंने कीमोथेरैपी भी कराई है, जिसके कारण एक्ट्रेस के बाल झड़ने शुरू हो गए थे। लेकिन इन सबसे इतर हिना खान (Hina Khan) ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की हैं, जिसे देख माना जा रहा है कि एक्ट्रेस को कैंसर की तकलीफ के बीच किसी अपने ने ही सताया है। हिना खान की इंस्टाग्राम स्टोरीज देख फैंस भी हैरान रह गए हैं।
हिना खान (Hina Khan) ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो शेयर किया था, जिसने लोगों को असमंजस में डाल दिया है। इस वीडियो में शख्स कहता नजर आया, "देख मैं बद्दुआ तो नहीं दूंगा। लेकिन तुम्हें लगता है कि जो तुमने मेरे साथ किया वो सही था तो ऊपरवाला ऐसा सही तुम्हारे साथ भी करे।" हिना खान के इंस्टाग्राम स्टेटस यहीं पर नहीं रुके। उन्होंने अपनी दूसरी स्टोरी पर भी एक मौलाना का वीडियो लगाया, जो कहते दिखाई दिये, "बड़ा खतरनाक होता वो बंदा, जो किसी को इतना सताए कि आदमी कहे कि मैं कुछ नहीं कर सकता। मैं रब की बारगाह में तेरी शिकायत करूंगा।"

हिना खान की क्रिप्टिक पोस्ट
बता दें कि हिना खान (Hina Khan) ने इससे पहले भी कई क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किये थे। इन सबसे ये तक अटकलें लगने लगी थीं कि उनका और रॉकी जायसवाल का ब्रेकअप हो गया है। लेकिन दोनों ही इंस्टाग्राम पर एक-दूजे को फॉलो कर रहे हैं। यहां तक कि जब हिना खान को अपने बाल कटवाने पड़ रहे थे, उस वक्त भी रॉकी जैसवाल उनके साथ थे। ऐसे में ब्रेकअप पर कुछ भी कहना मुश्किल है।
